शहर में बढ़े अपराध, लगातार हो रही फायरिंग से दहशत में शहरवासी

Updated at : 23 Oct 2018 7:18 AM (IST)
विज्ञापन
शहर में बढ़े अपराध, लगातार हो रही फायरिंग से दहशत में शहरवासी

देवघर : शहर में लगातार तीन दिनों से फायरिंग हो रही है और पुलिस उन बदमाशों के बारे में सुराग तक नहीं खोज पा रही है. शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे करनीबाग ठाढ़ी मोड़ पर स्थित आभूषण व्यवसायी अरुण कुमार वर्मा के आवास पर अज्ञात व्यक्ति ने फायरिंग कर जानलेवा हमला किया था. गोली […]

विज्ञापन
देवघर : शहर में लगातार तीन दिनों से फायरिंग हो रही है और पुलिस उन बदमाशों के बारे में सुराग तक नहीं खोज पा रही है. शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे करनीबाग ठाढ़ी मोड़ पर स्थित आभूषण व्यवसायी अरुण कुमार वर्मा के आवास पर अज्ञात व्यक्ति ने फायरिंग कर जानलेवा हमला किया था. गोली से अरुण की सीढ़ी घर की दीवार में दो छेद भी हुआ है.
गोली का हिस्सा सीढ़ी घर में ही पड़ा था. वहीं उसके घर के बाहर दो खोखा भी गिरा था. दूसरी घटना में रविवार रात करीब आठ बजे मां वैष्णवी दुर्गा पूजा समिति जय बाबा दुबे क्लब करनीबाग के विसर्जन जुलूस में असामाजिक तत्वों ने घुसकर फायरिंग कर दी थी.
स्कूटी सवार युवकों ने कुंडा थाना क्षेत्र में की थी फायरिंग
30 सितंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे स्कूटी सवार दो युवकों ने कुंडा थाना क्षेत्र में दहशत के लिये पांच राउंड हवाई फायरिंग की थी. दूसरे दिन सुबह एक दुकानदार को एक खोखा मिला था, जिसे उसने कुंडा थाना जाकर जमा किया था. शहीद आश्रम की तरफ से जागृति नगर आने वाली लिंक रोड के मोड़ पर पहली फायरिंग करते स्कूटी सवार आगे बढ़ा था.
दूसरे मोड़ पर दूसरी फायरिंग की थी. तीसरी फायरिंग एक आटा चक्की के सामने, चौथे राउंड की फायरिंग एक दुकान के सामने व पांचवें राउंड गोली मुख्य पथ चढ़ते-चढ़ते चलायी थी. मौके पर आसपास के लोगों ने उसे देखा भी था, किंतु कोई विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा सके थे. दूसरे दिन सुबह आसपास के एक दुकानदार को खोखा मिला था, जो उसने कुंडा थाना जाकर जमा कर दिया था और घटना की शिकायत भी दी थी. इस संबंध में पूछे जाने पर पुलिस तीन राउंड हवाई फायरिंग की बात बता रही है.
गोली चलने की घटनाएं
  • 30 सितंबर: स्कूटी सवार युवकों ने की थी पांच राउंड फायरिंग
  • 20 अक्तूबर: करनीबाग ठाढ़ी मोड़ पर आभूषण व्यवसायी के घर फायरिंग
  • 21 अक्तूबर: विसर्जन जुलूस में हुई थी फायरिंग
  • 22 अक्तूबर: वार्ड 31 के वार्ड पार्षद के घर हुई फायरिंग
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola