देवघर : बाबा मंदिर की दुर्गा प्रतिमा हुई शिवगंगा में विसर्जित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Oct 2018 10:17 AM (IST)
विज्ञापन

सभी समिति की थी बाबा मंदिर की प्रतिमा पर नजर देवघर : देवघर डीसी राहुल कुमार सिन्हा की समिति ने ही डीसी के निर्देश को ठेंगा दिखा दिया. डीसी के निर्देश को दरकिनार कर बाबा मंदिर परिसर स्थित भीतरखंड दुर्गा मंडप की दुर्गा की प्रतिमा को शिवगंगा तालाब में विसर्जित किया गया. मंदिर के प्रशासक […]
विज्ञापन
सभी समिति की थी बाबा मंदिर की प्रतिमा पर नजर
देवघर : देवघर डीसी राहुल कुमार सिन्हा की समिति ने ही डीसी के निर्देश को ठेंगा दिखा दिया. डीसी के निर्देश को दरकिनार कर बाबा मंदिर परिसर स्थित भीतरखंड दुर्गा मंडप की दुर्गा की प्रतिमा को शिवगंगा तालाब में विसर्जित किया गया.
मंदिर के प्रशासक डीसी राहुल कुमार सिन्हा हैं. इसके बाद भी नियम को ताक पर रख कर प्रतिमा का शिवगंगा में विसर्जन कर दिया गया. इस दौरान मंदिर कर्मियों के अलावा खुद पुलिस बल मौजूद रहे. इससे भक्तों में नाराजगी देखी जा रही है. लोगों को कहते सुना गया कि डीसी दो तरह के नियम बना कर चल रहे थे. मंदिर की दुर्गा प्रतिमा को नियम से छूट देना क्यों चाहते थे. जबकि अन्य समितियों पर नियम का पालन करने के लिए पिछले एक सप्ताह से दबाव बनाया गया था. प्रशासन ने बिना वैकल्पिक व्यवस्था के शिवगंगा में मूर्ति विसर्जन पर रोक लगा दी थी.
शहर के अधिकांश तालाबों में पानी नहीं है. इतना ही नहीं जलसार तालाब में सीढ़ी नहीं है. किसी अनहोनी पर कौन जवाबदेह होता. बावजूद पूजा समिति से संकल्प पत्र तक भरवा लिया गया था. संकल्प पत्र में कई कड़े नियम जोड़े गये थे. इससे समिति के सदस्य पूजा के दौरान काफी पशोपेश में रहे. समिति के सदस्य मां दुर्गा की पूजा पर विवाद से बचाने के लिए सब शर्त मान ली थी. ऐसे में डीसी के नियम को खुद मंदिर की ओर से ही तोड़ा गया. इसके लिए क्या कार्रवाई करते हैं. इस पर सभी की नजर बनी हुई है.
सप्तमी से समिति के सदस्य थे अापस में संपर्क में : सप्तमी के दिन से ही शहर के पूजा समितियों के सदस्य शिवगंगा में प्रतिमा विसर्जन को लेकर आपस में संपर्क में थे. समिति के सदस्यों ने गुपचुप रूप से बाबा मंदिर की दुर्गा प्रतिमा पर नजर रखने का निर्णय लिया था. उसी आधार पर आगे का कार्यक्रम तय कर लिया.
समिति की नजर थी मंदिर की दुर्गा प्रतिमा पर : दशमी की सुबह से ही कुछ समिति शिवगंगा में मूर्ति विसर्जन नहीं होने की बात को लेकर आशंकित थे. लेकिन दिन के लगभग तीन बजे से बाबामंदिर दुर्गा की प्रतिमा शिवगंगा में विसर्जित होने की बात फैल गयी. इससे एक-एक कर सभी समिति ने अपने निर्णय को बदल कर प्रतिमा की शोभा यात्रा का रूट भी बदल दिया.
जिला के पदाधिकारियों से थे कई समिति के सदस्य संपर्क में : कई समिति के सदस्यों ने अपने-अपने स्तर से डीसी राहुल कुमार सिन्हा, एसपी नरेंद्र कुमार सिंह व एसडीओ विशाल सागर से फोन पर संपर्क साध कर मन की बात जानने की कोशिश की थी. सूत्रों की माने तो कुछ को इशारे-इशारे में सहमति भी मिल गयी थी.
बाबा मंदिर की प्रतिमा का शिवगंगा में विसर्जन की जानकारी नहीं है. शिवगंगा को स्वच्छ रखना सबों की जिम्मेदारी है. जिला प्रशासन की ओर से सबों से अपील व अनुरोध किया गया था कि वे मूर्तियों का विसर्जन शिवगंगा में नहीं करें. हमलोगों ने सोचा था कि अगर 90-95 फीसदी पूजा समिति द्वारा शिवगंगा को छोड़ अन्य तालाबों में मूर्तियों का विसर्जन करती है तो यह हम सबों के लिए बड़ी उपलब्धि होगी.
राहुल कुमार सिन्हा, डीसी देवघर
डीसी ने दिया धन्यवाद
दुर्गापूजा के सफल आयोजन के लिए डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने देवघर के सभी पूजा समिति, आम जनता व जिले के सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों, स्थानीय जनता सहित पूजा व्यवस्था से जुड़े तमाम लोगों ने अहम भूमिका निभायी है. पूजा के दौरान तैनात सभी कर्मियों ने जिस प्रकार अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है, वह प्रशंसनीय है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




