विकास योजनाओं से जीतेंगे जनता का विश्वास
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Oct 2018 6:21 AM
विज्ञापन
मधुपुर : स्टेशन रोड स्थित रेलवे लाल बहादुर शास्त्री सभागार में रविवार को भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष दिवाकर गुप्ता की अध्यक्षता में हुई. कार्यक्रम का उद्घाटन श्रम मंत्री राज पलिवार, गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे, देवघर विधायक नारायण दास, संताल परगना प्रभारी रमेश हांसदा, पूूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद व देवघर विधानसभा प्रभारी […]
विज्ञापन
मधुपुर : स्टेशन रोड स्थित रेलवे लाल बहादुर शास्त्री सभागार में रविवार को भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष दिवाकर गुप्ता की अध्यक्षता में हुई. कार्यक्रम का उद्घाटन श्रम मंत्री राज पलिवार, गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे, देवघर विधायक नारायण दास, संताल परगना प्रभारी रमेश हांसदा, पूूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद व देवघर विधानसभा प्रभारी रोहित लाल सिंह ने संयुक्त रूप से किया.
महिला मोर्चा ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया. जिलाध्यक्ष ने मुख्य अतिथियों को शॉल व गुलदस्ता देकर स्वागत किया. श्रम मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री से देवघर जिला को सुखाड़ घोषित करने की मांग की जायेगी. इस दौरान लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई तो कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के महागठबंधन के सामने चुनाव लड़ने का सवाल किया.
इस पर श्रम मंत्री ने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री के विकास कार्यों को जनता के बीच पहुंचायेंगे. कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 174 योजनाएं धरातल पर लायी है. यही विकास योजनाएं जनता का विश्वास जीतेंगी. कार्यकर्ताओं से मोदी सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही. कहा कि सरकार व जनता के बीच पार्टी के कार्यकर्ता ही सेतु का काम करते हैं. प्रधानमंत्री द्वारा कही गयी सदैव भाजपा अटल, भाजपा की बातों के साथ सभी कार्यकर्ता चुनाव में जायेंगे.
श्रम मंत्री ने कहा कि देश वासियों को प्रधानमंत्री ने आयुष्मान भारत योजना का बड़ा तोहफा दिया है. इससे गरीबों को इलाज का खर्च नहीं उठाना पड़ेगा. उज्ज्वला योजना से महिलाओं को राहत मिली है.कार्यक्रम में राष्ट्रपति से सम्मानित शिक्षक अरविंद जजवाड़े को मंत्री पलिवार ने सम्मानित किया. बैठक शुरू होते ही चले गये सांसद : इधर, सांसद कार्यसमिति की बैठक प्रारंभ होने के कुछ देर बाद ही कार्यकर्ताओं से मिलते हुए किसी दूसरे कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देवघर चले गये.
सबका साथ सबका विकास सरकार का लक्ष्य
देवघर जिलाध्यक्ष दिवाकर गुप्ता ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापन किया. कहा कि सरकार के लक्ष्य को सबका साथ सबका विकास के साथ आगे बढ़ना है. मौके पर जिला के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष, प्रदेश कार्य समिति सदस्य, जिला कार्य समिति सदस्य जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष अभयानंद झा, भाजपा जिला महामंत्री मनोज राय, नगर अध्यक्ष अवनी भूषण, विधानसभा प्रभारी सचिन रवानी, रीता चौरसिया, पूर्व नप अध्यक्ष संजय यादव, पप्पु यादव,गोपी वर्मन, मधुपुर प्रखंड अध्यक्ष दीनु शाही, करौं प्रखंड अध्यक्ष, अमर शर्मा, पप्पू पांडेय, संजय पाठक, विनोद प्रसाद, मोती सिंह, बीनू यादव, संजय गुप्ता, मिथिलेश सिन्हा, राजेश मंडल, विष्णु मंडल, अमित चक्रवर्ती, राजेश सिन्हा, अमित मिश्रा, प्रमोद शर्मा, गोपाल मोदी, पप्पु पांडेय, पिंटू मिश्रा, हरिभाई पटेल, मालती सिन्हा, गायत्री लाल, सपना विश्वकर्मा, वार्ड पार्षद राजेश आनंद, भरत लाल भैया आदि उपस्थित थे.
योजनाएं लोगों तक पहुंचायें : रमेश हांसदा
पार्टी के संताल परगना प्रभारी रमेश हांसदा ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अभी से तैयार हो जाएं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, जन-धन योजना, स्वास्थ्य व घर-घर शौचालय से पूरा देश लाभान्वित हुआ है.विधायक नारायण दास ने कहा कि भाजपा सरकार देश का मान बढ़ाने के दिशा में काम कर रही है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गरीबों की सरकार है. अवसरवादी ताकतों से हम सभी को लड़ना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










