अवैध बालू लदे नौ ट्रैक्टर जब्त, एफआइआर दर्ज
Updated at : 26 Sep 2018 5:10 AM (IST)
विज्ञापन

देवघर : अवैध बालू लोड ट्रैक्टरों के खिलाफ सहायक जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने नगर व कुंडा थाना की पुलिस के साथ साझा अभियान चलाया. इस क्रम में पांडेय दुकान के पास से चार व हवाईअड्डा रोड में कटिया गांव के समीप से चार बालू लोड ट्रैक्टर जब्त किया गया. इन ट्रैक्टरों पर लोड […]
विज्ञापन
देवघर : अवैध बालू लोड ट्रैक्टरों के खिलाफ सहायक जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने नगर व कुंडा थाना की पुलिस के साथ साझा अभियान चलाया. इस क्रम में पांडेय दुकान के पास से चार व हवाईअड्डा रोड में कटिया गांव के समीप से चार बालू लोड ट्रैक्टर जब्त किया गया. इन ट्रैक्टरों पर लोड बालू के संबंध में कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किये गये.
सभी गाड़ी के चालक व सह चालक फरार हो गये. बाद में सत्संग चौक के समीप से भी एक बालू लोड ट्रैक्टर जब्त किया गया. खनन चालान मांगने पर इस ट्रैक्टर का भी चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला. छापेमारी टीम द्वारा पांडेय दुकान व कटिया से आठ ट्रैक्टर जब्त कर कुंडा थाना लाया गया. वहीं सत्संग चौक के समीप से जब्त किये ट्रैक्टर नगर थाने के हवाले किया गया.
आठ ट्रैक्टर मालिकों व चालकों के खिलाफ खनन पदाधिकारी ने नगर थाने में एफआइआर दर्ज कराया. वहीं सत्संग चौक से जब्त किये ट्रैक्टर चालक व मालिक पर नगर थाने में मामला दर्ज कराया गया. नगर व कुंडा थाना प्रभारी ने माइंस एंड मिनरल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




