इतिहासघर को सहेजने में सभी के सहयोग की जरूरत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Sep 2018 6:27 AM

विज्ञापन

देवघर : इतिहासघर देवघर में देवघर इतिहास दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें शहर के जाने-माने बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों, समाजकर्मियों आदि ने हिस्सा लिया. इसके अवलोकन के बाद समाजकर्मी गंगा नारायण सिंह ने कहा कि इतिहासघर देवघर की शानदार विरासत है जो झारखंड शोध संस्थान के सचिव उमेश कुमार सहेजने में लगे हैं. उन्होंने इतिहासघर […]

विज्ञापन
देवघर : इतिहासघर देवघर में देवघर इतिहास दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें शहर के जाने-माने बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों, समाजकर्मियों आदि ने हिस्सा लिया. इसके अवलोकन के बाद समाजकर्मी गंगा नारायण सिंह ने कहा कि इतिहासघर देवघर की शानदार विरासत है जो झारखंड शोध संस्थान के सचिव उमेश कुमार सहेजने में लगे हैं.
उन्होंने इतिहासघर की नयी दीर्घा बनाने का अश्वासन दिया. डाॅ मोतीलाल द्वारी ने कहा कि देवघर के स्थानीय इतिहास को उनकी पूरी गहराई में देखने की जरूरत है. उनके पास सैकड़ों ऐसे श्लोक हैं जिससे साबित होता है कि राजा पूरणमल सिंह बाबा मंदिर के जीर्णोद्धारक थे, निर्माता नहीं. रिटायर्ड प्रोफेसर ताराचरण खवाड़े ने कहा कि उमेश कुमार ने बड़े परिश्रम से देवघर का आधुनिक इतिहास लिखा है जिससे संबंधित दुर्लभ चित्र इतिहासघर को एक अलग रूप देते हैं.
पंडाधर्मरक्षिणी सभा के डा सुरेश भारद्वाज ने इतिहासघर के जनक उमेश कुमार की प्रशंसा करते हुए प्रतिमाह एक हजार रुपये सहायता राशि देने की घोषणा की. संताल पहाड़िया सेवा मंडल की पूर्व गृहमाता सुशीला सिन्हा ने श्री कुमार को प्रतिमाह दो हजार रुपये देने की घोषणा की. डाॅ भीमराव आंबेडकर पुस्तकालय के महेश कुमार लंकेश ने कहा कि देवघर के बुद्धकालीन इतिहास का भी पुनर्लेख हो. समारोह में उमेश कुमार ने भी अपने विचार रखे. इसके अलावा संपादक संजय मिश्र, प्रो रामनंदन सिंह, नंदलाल पंडित, अर्जुन श्रीवास्तव, प्रसून बसु, कुश जायसवाल, ओंकार ठाकुर, उदय चक्रवर्ती, रूद्र नारायण शाही, रिंकू झा, सजल मिश्रा, सुमन राय, सुमित झा, टारजन कुमार तुरी, सचिन कुमार तुरी आदि ने भी अपने-अपने विचार रखे. कार्यक्रम में पंडा धर्मरक्षिणी सभा के अध्यक्ष एवं उपस्थित बुद्धिजीवियों ने गंगानारायण सिंह को अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर अभिनंदन किया. इसके अलावा कई लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola