जय शिवडीह हो सकता है जसीडीह जंक्शन का नाम, रखा गया प्रस्ताव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Sep 2018 5:40 AM
देवघर : आसनसोल रेल मंडल क्षेत्र के लोकसभा व राज्यसभा सांसदों के साथ मंडल समिति की बैठक मंगलवार को डीआरएम कार्यालय में हुई. इसमें रेलवे के सर्वांगीण विकास पर सांसदों से विमर्श किया गया तथा विकास में सहयोग की अपील की गयी. बैठक में गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दूबे ने गोड्डा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आने […]
देवघर : आसनसोल रेल मंडल क्षेत्र के लोकसभा व राज्यसभा सांसदों के साथ मंडल समिति की बैठक मंगलवार को डीआरएम कार्यालय में हुई. इसमें रेलवे के सर्वांगीण विकास पर सांसदों से विमर्श किया गया तथा विकास में सहयोग की अपील की गयी. बैठक में गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दूबे ने गोड्डा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले स्टेशनों के विकास की कई योजनाओं को रखा, जिसकी रेल प्रशासन से सहमति बनी. सांसद डॉ निशिकांत ने बताया कि मधुपुर स्टेशन परिसर स्थित बंद पड़े लोको शेड को डेमू मेंटेनेंस शेड व वाशिंग पिट के रूप में विकसित किया जायेगा. यहां ट्रेनों का मेंटेनेंस के साथ-साथ ट्रेनों की धुलाई व पानी भरने का काम किया जायेगा.
इसके लिए 75 से 100 करोड़ रुपये रेल प्रशासन की ओर से खर्च किये जायेंगे. इसके लिए डीआरएम ने निरीक्षण भी किया है. साथ ही सांसद ने बताया कि जसीडीह स्टेशन का नाम जय शिवडीह रखने का प्रस्ताव विधायक नारायण दास ने दिया था, जिसे बैठक में रखा गया जिसे लेकर रेलवे मंडल की ओर से भी मान लिया गया है. अब जसीडीह स्टेशन का नाम बदल कर जय शिवडीह होगा. सांसद ने कहा : जसीडीह स्टेशन में मास्टर प्लान के तहत विकास कार्य जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










