बसवालों ने कांवरियों को पीटा, एक गिरफ्तार

Published at :24 Aug 2018 7:27 AM (IST)
विज्ञापन
बसवालों ने कांवरियों को पीटा, एक गिरफ्तार

देवघर : झौसागढ़ी रघुनाथ रोड की तरफ से ऑटो द्वारा पूजा करने बासुकिनाथ जा रहे बिहार अंतर्गत लखीसराय जिले के कांवरियों को एक बस वाले ने रोका और अपनी गाड़ी पर बैठने कहा. कांवरियों ने बस में बैठने से इन्कार कर दिया, तो करीब 20 लोगों को बुलाकर उन कांवरियों के साथ मारपीट कर दी. […]

विज्ञापन
देवघर : झौसागढ़ी रघुनाथ रोड की तरफ से ऑटो द्वारा पूजा करने बासुकिनाथ जा रहे बिहार अंतर्गत लखीसराय जिले के कांवरियों को एक बस वाले ने रोका और अपनी गाड़ी पर बैठने कहा. कांवरियों ने बस में बैठने से इन्कार कर दिया, तो करीब 20 लोगों को बुलाकर उन कांवरियों के साथ मारपीट कर दी. घटना में तीन महिला कांवरिया गुड़िया देवी, पूजा देवी व पुष्पा कुमारी के साथ भी मारपीट हुई.
कांवरियों ने इसकी सूचना डायल-100 पर कॉल कर दी. इसके बाद पीसीआर पुलिस पहुंची और मारपीट करने वाले रिखिया थाना क्षेत्र के मलहरा निवासी बबलू रमानी को पकड़ा. बाकी सभी लोग भाग खड़े हुए. कांवरियों के अनुसार पुलिस ने मारपीट करने वाले बबलू के अलावा एक अन्य को भी पकड़ा था. पुलिस पकड़ से एक को छुड़ा लिया गया. घटना को लेकर उनलोगों ने एसपी को भी फोन किया, लेकिन मोबाइल रिसीव नहीं हुआ.
इस संबंध में पिपरिया निवासी कांवरिया अनिरुद्ध कुमार ने नगर थाने में मारपीट व छिनतई की एफआइआर दर्ज करायी है. मामले में बबलू रमानी, बस मालिक शिवानंद झा व अज्ञात 20 लोगों को आरोपित बनाया गया है. जिक्र है कि वे लोग करीब 18 कांवरिया अपनी रिजर्व ऑटो से बासुकिनाथ पूजा करने जा रहे थे. झौसागढ़ी, रघुनाथ रोड दुर्गा मंदिर के समीप एक आदमी आया और ऑटो रोक दिया. इसके बाद जबरन बस पर बैठने को कहने लगा. इसी बात पर विवाद बढ़ने लगा.
एकाएक 20 लोग आये और मारपीट करने लगे. इस क्रम में उनलोगों ने दो मोबाइल व कांवरियों का करीब 26000 रुपये निकाल लिये. किसी तरह 100 डायल में फोन किया. पुलिस आयी, तो एक व्यक्ति को पकड़ा, जिसने अपना नाम बबलू रमानी बताया. अगल-बगल से पता चला कि बस मालिक शिवानंद झा ने आकर अपने 20 लोगों के साथ मारपीट की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola