देवघर में खुलेगा टेली मेडिसिन सेंटर : चंद्रवंशी

देवघर : झारखंड स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी बुधवार को श्रावणी मेला में स्वास्थ्य व्यवस्था को देखने देवघर पहुंचे. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर गंभीर है. देवघर को जल्द ही 15 से 20 विशेषज्ञ डॉक्टर मिलेंगे. देवघर में जल्द ही टेली मेडिसिन सेंटर खुलेगा. इसका फाइल पहुंच […]
देवघर : झारखंड स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी बुधवार को श्रावणी मेला में स्वास्थ्य व्यवस्था को देखने देवघर पहुंचे. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरक��र झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर गंभीर है. देवघर को जल्द ही 15 से 20 विशेषज्ञ डॉक्टर मिलेंगे. देवघर में जल्द ही टेली मेडिसिन सेंटर खुलेगा. इसका फाइल पहुंच चुका है. बाबा के दर्शन के बाद ही फाइल पर साइन किया जायेगा. इसके बाद मरीजों को काफी सुविधा मिलेगी.
प्रधानमंत्री की महात्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत के तहत प्रतिवर्ष 57 लाख परिवार को पांच लाख का हेल्थ इंश्योरेंस किया जायेगा. इसमें 25 लाख परिवार को केंद्र सरकार तथा 32 लाख परिवार को राज्य सरकार की ओर से किया जायेगा. आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेल्थ की शुरुआत सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में प्रधानमंत्री ने झारखंड से ही करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










