नाले में डूब कर गया के कांवरिया की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

देवघर : कुंडा थानांतर्गत एयरपोर्ट के नाला में डूब कर बिहार के गया जिला अंतर्गत बाराचट्टी थाना क्षेत्र के कछुदाग गांव निवासी 22 वर्षीय कांवरिया खेलावन कुमार की मौत हो गयी. घटना की सूचना पाकर कुंडा थाने की पुलिस पहुंची और मृतक कांवरिया के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. […]
विज्ञापन
देवघर : कुंडा थानांतर्गत एयरपोर्ट के नाला में डूब कर बिहार के गया जिला अंतर्गत बाराचट्टी थाना क्षेत्र के कछुदाग गांव निवासी 22 वर्षीय कांवरिया खेलावन कुमार की मौत हो गयी. घटना की सूचना पाकर कुंडा थाने की पुलिस पहुंची और मृतक कांवरिया के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
इसी बीच खेलावन के पिता गिरिधारी यादव पुत्र को खोजते-खोजते वहां तक पहुंच गये. पुलिस को दिये बयान में गिरिधारी ने बताया कि बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण के लिए खेलावन ने नौ अगस्त को सुल्तानगंज से कांवर उठाया था. उसकी मानसिक हालत खराब हो गयी थी. बाबा पर जलार्पण करने के बाद 12 अगस्त को वह मां से बिछुड़ गया था.
खोजबीन के बाद भी खेलावन का कुछ पता नहीं चल सका था. सुबह में कुंडा थाने की पुलिस ने फोन कर जानकारी दी कि हवाई अड्डा निर्माण के नाले में एक युवक का शव मिला है. वहां पहुंचकर देखा, तो उक्त शव खेलावन की ही थी. पोस्टमार्टम के बाद कुंडा पुलिस ने खेलावन की लाश परिजनों के हवाले कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










