अजय बराज से घर-घर जलापूर्ति की बन रही योजना
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सारठ : जल संसाधन विभाग के सचिव अरुण कुमार सिंह व कई वरीय अधिकारियों ने अजय बराज का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में सचिव ने कंट्रोल पैनल, जल की स्थिति, कैनाल दूरी, कंट्रोल रूम की स्थिति, गेट की स्थिति समेत कई जगहों निरीक्षण किया. सचिव ने गेट खुलवा कर भी देखा. कंट्रोल रूम की […]
विज्ञापन
सारठ : जल संसाधन विभाग के सचिव अरुण कुमार सिंह व कई वरीय अधिकारियों ने अजय बराज का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में सचिव ने कंट्रोल पैनल, जल की स्थिति, कैनाल दूरी, कंट्रोल रूम की स्थिति, गेट की स्थिति समेत कई जगहों निरीक्षण किया. सचिव ने गेट खुलवा कर भी देखा.
कंट्रोल रूम की मशीन का आधुनिकीकरण करने का निर्देश दिया. कहा कि बराज से पाइपलाइन के जरिये घरों तक पानी भेजने की योजना तैयार हो रही है. सभी अधिकारी व अभियंता बराज पर विशेष नजर रखें. यह बराज सिंचाई के साथ साथ पेयजल के लिए भी काफी उपयोगी होगा. इस दौरान अभियंता प्रमुख हेमंत कुमार, मुख्य अभियंता ब्रजेश चंद्र सिन्हा, सहायक अभियंता सुरेश प्रसाद सिंह, दिलीप मुर्मू, रामानंद ओझा, शुभम कुमार, बराज कर्मी अजय कुमार सिंह, फाल्गुनी सिंह, लक्ष्मण सिंह, प्रभाकर सिंह,सुजीत कुमार, बच्चु सिंह आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










