बगैर सहमति युवक के कार्ड से दूसरे को दे दिया लोन
Updated at : 12 Aug 2018 4:35 AM (IST)
विज्ञापन

नगर थाने में बजाज फाइनेंस के कर्मी के खिलाफ एफआइआर दर्ज देवघर : बरमसिया मुहल्ला निवासी अनिमेष भारती ने बजाज फाइनांस व उसके कर्मी पर नगर थाने में धोखाधड़ी कर अमानत में खयानत की एफआइआर दर्ज करायी है. जिक्र है कि दो वर्षों से वह बजाज फाइनेंस का ग्राहक है. दो माह पूर्व 19 मई […]
विज्ञापन
नगर थाने में बजाज फाइनेंस के कर्मी के खिलाफ एफआइआर दर्ज
देवघर : बरमसिया मुहल्ला निवासी अनिमेष भारती ने बजाज फाइनांस व उसके कर्मी पर नगर थाने में धोखाधड़ी कर अमानत में खयानत की एफआइआर दर्ज करायी है. जिक्र है कि दो वर्षों से वह बजाज फाइनेंस का ग्राहक है. दो माह पूर्व 19 मई 2018 को अपने उपयोग के लिए फ्रीज लेने हेतु उसके ऑफिस में गया, तो वहां कर्मचारी ने जांच कर बताया कि उसका व्यक्तिगत विवरण बदल गया है. मोबाइल नंबर, मेल आइडी बगैर अनुमति के ही बदल दिया गया है. इस संबंध में उसे कोई सूचना नहीं दी गयी थी.
उक्त कर्मी द्वारा दिये हेल्पलाइन पर कॉल लगाया, किंतु बात नहीं हो सकी. दो जुलाई को मोबाइल पर एक मैसेज आया, जिसमें किसी लोन के इएमआइ उसके एकाउंट से कटने की जानकारी थी. कैशियर शंकर झा से बातचीत करने पर उनका जवाब गैर-जिम्मेदाराना लगा. तकनीकी खामियों का हवाला देकर नौ जुलाई को ऑफिस बुलाया. इस बीच पांच जुलाई को फिर मोबाइल पर एक अन्य लोन के इएमआइ कटने संबंधी मैसेज मिला. नौ जुलाई को कार्यालय पहुंचने पर दो लोन एकाउंट का स्टेटमेंट दिया.
दो लोन 44990 रुपये व 11990 रुपये लेने की जानकारी दी गयी. इस संदर्भ में दो जुलाई को 3750 रुपये व पांच जुलाई को 2000 रुपये की इएमआइ कटा हुआ था. दोनों लोन उसकी जानकारी व अनुमति के बगैर हुआ है. कैशियर शंकर झा ने किसी तरह की जानकारी देने से इन्कार कर दिया. उनका आचरण संदेहास्पद लगा. अनिमेष ने नगर थाना प्रभारी से मामले में कार्रवाई का आग्रह किया है. पुलिस पड़ताल में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




