डस्ट भरकर टूटी सड़क की मरम्मत

देवघर : पर्यटन स्थल बुढ़ई से जमुआ होते हुए बिहार सीमा तक टूटी हुई नयी सड़क में शनिवार को डस्ट भरकर मरम्मत की गयी. छह माह पहले निर्मित 20 करोड़ की नयी सड़क टूटने का मामला उजागर होने के बाद ठेकेदार ने आनन-फानन में दरार व गड्ढे में डस्ट भर दिया. शनिवार सुबह से ही […]
देवघर : पर्यटन स्थल बुढ़ई से जमुआ होते हुए बिहार सीमा तक टूटी हुई नयी सड़क में शनिवार को डस्ट भरकर मरम्मत की गयी. छह माह पहले निर्मित 20 करोड़ की नयी सड़क टूटने का मामला उजागर होने के बाद ठेकेदार ने आनन-फानन में दरार व गड्ढे में डस्ट भर दिया. शनिवार सुबह से ही जेसीबी के जरिये अलकतरा व डस्ट भरने का काम चालू कर दिया गया था.
दोपहर तक सभी दरारों में लीपापोती कर दी गयी. पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने ठेकेदार को तेजी से टूटी सड़क के किनारे गार्डवाल तैयार करने का निर्देश दिया है, गार्डवाल का काम पूरा होने के बाद जिस जगह पर सड़क टूटी थी उस जगह सड़क को पूरी तरह तोड़ कर बनाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










