ePaper

देर रात कांवरियों की कतार पहुंची कुमैठा स्टेडियम रोड

Updated at : 06 Aug 2018 7:15 AM (IST)
विज्ञापन
देर रात कांवरियों की कतार पहुंची कुमैठा स्टेडियम रोड

देवघर : सावन मेले की दूसरी सोमवारी को बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण करने के लिए आधी रात को कांवरियों की कतार झमाझम बारिश में कुमैठा स्टेडियम रोड के पास पहुंच गयी. जलार्पण के लिए कतारबद्ध कांवरिये बारिश का मजा लेते रहे. वहीं ऑन ड्यूटी दंडाधिकारी, अधिकारी व पुलिस के पदाधिकारी छतरी व रेन कोट के […]

विज्ञापन
देवघर : सावन मेले की दूसरी सोमवारी को बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण करने के लिए आधी रात को कांवरियों की कतार झमाझम बारिश में कुमैठा स्टेडियम रोड के पास पहुंच गयी. जलार्पण के लिए कतारबद्ध कांवरिये बारिश का मजा लेते रहे. वहीं ऑन ड्यूटी दंडाधिकारी, अधिकारी व पुलिस के पदाधिकारी छतरी व रेन कोट के सहारे ड्यूटी बजाते नजर आये.
रात करीब दस बजे ही कांवरियों की कतार बरमसिया, कुमोदिनी घोष रोड होते हुए नंदन पहाड़ रोड़ में प्रवेश कर गया था. रूट लाइन में कांवरियों की सुविधा का जायजा लेने पुलिस महानिरीक्षक सुमन गुप्ता, डीसी राहुल कुमार सिन्हा व एसपी नरेंद्र कुमार सिंह मध्य रात्रि में निकल गये.
परमेश्वर दयाल रोड, बीएड कॉलेज कैंपस, जलसार रोड, नंदन पहाड़ आदि जगहों पर कांवरियों से बातचीत कर अधिकारियों को सर्तक रहने का निर्देश दिया. सावन की पहली सोमवारी की तुलना में दूसरी सोमवारी को कांवरियों की भीड़ करीब दो गुणा होने का अनुमान है. सुगम तरीके से कांवरिये जलार्पण कर सकें. इसके लिए हर संभव रणनीति के तहत काम किया जा रहा है. रूट लाइन में लगा पंडाल से जगह-जगह बारिश का पानी चूने से कांवरियों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola