सरेआम लड़की को छेड़ते दो युवकों की धुनाई
Updated at : 05 Aug 2018 3:35 AM (IST)
विज्ञापन

पहले लोगों ने गुस्सा उतारा, फिर लाकर सौंपा थाने में रात नौ बजे की घटना देवघर : नगर थाना के रामरतन बक्शी रोड में रात के करीब नौ बजे राह चलती लड़की को छेड़ते दो युवकों को लोगों ने पकड़ा. पहले उन दोनों पर लोगों ने गुस्सा उतारते हुए जमकर पिटाई की. उसके बाद नगर […]
विज्ञापन
पहले लोगों ने गुस्सा उतारा, फिर लाकर सौंपा थाने में
रात नौ बजे की घटना
देवघर : नगर थाना के रामरतन बक्शी रोड में रात के करीब नौ बजे राह चलती लड़की को छेड़ते दो युवकों को लोगों ने पकड़ा. पहले उन दोनों पर लोगों ने गुस्सा उतारते हुए जमकर पिटाई की. उसके बाद नगर थाना लाकर पुलिस के हवाले किया. दोनों को साथ लेकर आसपास मुहल्ले के करीब 40 की संख्या में लोग थाना पर पहुंचे. थाना आये लोग काफी आक्रोश में दिखे. पकड़े गये युवकों में सोनू व एक अन्य युवक शामिल है. मामले को लेकर दोनों युवकों के खिलाफ शिकायत दे दी गयी है. थाना द्वारा एफआइआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. लोगों के अनुसार आगे-आगे जा रही एक लड़की पर दोनों फब्तियां कसते हुए पीछे से चल रहे थे. उसी में खदेड़कर लोगों ने पकड़ लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




