निकाली नशा उन्मूलन रैली

देवघरः विश्व धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर देवघर में गायत्री शक्तिपीठ के अखिल गायत्री परिवार द्वारा नशा उन्मूलन रैली आर मित्र स्कूल से निकाली गयी. यह रैली शहर के कई जगहों पर पहुंची और धूम्रपान पर रोक लगाने का संदेश नारों के माध्यम से दी. इस अभियान रैली को आर मित्र स्कूल के प्राचार्य […]
देवघरः विश्व धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर देवघर में गायत्री शक्तिपीठ के अखिल गायत्री परिवार द्वारा नशा उन्मूलन रैली आर मित्र स्कूल से निकाली गयी. यह रैली शहर के कई जगहों पर पहुंची और धूम्रपान पर रोक लगाने का संदेश नारों के माध्यम से दी. इस अभियान रैली को आर मित्र स्कूल के प्राचार्य वीरभद्र पांडेय ने हरी झंडी दिखा कर रवाना की. काफी संख्या में गायत्री परिवार से जुटे लोग शामिल हुए और चौक चौराहों पर नारे लगाये. रैली के पूर्व गायत्री परिवार के प्रभारी कुलदीप महतो ने छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को धूम्रपान के बारे में बताया.
साथ ही इसके कुप्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. साथ ही विश्व पर्यावरण दिवस पांच जून को मनाने की बात कही. इस अवसर मीडिया प्रभारी उमाकांत राय, कुलदीप महतो, राजाराम , सुरेश वर्णवाल, दीपनारायण मिश्र, विनोद प्रसाद सिन्हा, रूपा देवी, रानी कुमारी, राधा भारती, सुनयना देवी, कांति देवी निर्मला देवी, वनवारी प्रसाद आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




