27 को मुख्यमंत्री करेंगे श्रावणी मेले का उद्घाटन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

देवघर : 27 जुलाई को दुम्मा बार्डर में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का उद्घाटन सीएम रघुवर दास करेंगे. उद्घाटन समारोह में उनके साथ जिले के दोनों मंत्रियों के अलावा सांसद निशिकांत दुबे अौर भाजपा के सभी विधायकों को आमंत्रित किया गया है. यह जानकारी देवघर विधायक नारायण दास ने दी. उन्होंने बताया कि उद्घाटन का […]
विज्ञापन
देवघर : 27 जुलाई को दुम्मा बार्डर में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का उद्घाटन सीएम रघुवर दास करेंगे. उद्घाटन समारोह में उनके साथ जिले के दोनों मंत्रियों के अलावा सांसद निशिकांत दुबे अौर भाजपा के सभी विधायकों को आमंत्रित किया गया है. यह जानकारी देवघर विधायक नारायण दास ने दी.
उन्होंने बताया कि उद्घाटन का समय 10 से 11 बजे के बीच रखा गया है. इस बात को लेकर मुख्यमंत्री सचिवालय से जिला प्रशासन को सूचना दे दी गयी है. विश्वस्त सूत्रों की मानें तो 27 जुलाई को उद्घाटन के लिए सीएम 26 जुलाई की शाम को ही देवघर पहुंच जायेंगे. इसी क्रम में सुबह एक पत्रकार के निवास पर नाश्ता करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










