पीके व प्रकाश अलग-अलग जेल में शिफ्ट
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :22 Jul 2018 8:53 AM
विज्ञापन

राजमहल : उपकारा में बंद कुख्यात अपराधी प्रभाकर मंडल उर्फ पीके और प्रकाश मंडल दोनों को शनिवार को साहिबगंज पुलिस ने अलग-अलग जेल में शिफ्ट कर दिया. हालांकि गोपनीयता के लिहाज से अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रभाकर मंडल को पलामू और प्रकाश मंडल को गिरिडीह […]
विज्ञापन
राजमहल : उपकारा में बंद कुख्यात अपराधी प्रभाकर मंडल उर्फ पीके और प्रकाश मंडल दोनों को शनिवार को साहिबगंज पुलिस ने अलग-अलग जेल में शिफ्ट कर दिया. हालांकि गोपनीयता के लिहाज से अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रभाकर मंडल को पलामू और प्रकाश मंडल को गिरिडीह जेल में शिफ्ट किया गया है. शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों अपराधी को दूसरे जेल में ले जाया गया. वहीं प्रभाकर मंडल को मेडिकल बोर्ड कराकर पलामू जेल भेजा गया है.
सांसद व विधायक को धमकी मामले में पूछताछ
राजमहल थाना क्षेत्र के एक युवक को पुलिस ने बीते रात्रि हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे व स्थानीय विधायक अनंत कुमार ओझा को धमकी देने के मामले में पुलिस जांच के दौरान उक्त युवक को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है. हालांकि पुलिस के अनुसार उक्त युवक की किसी आपराधिक मामले में संलिप्तता नहीं है. अनुसंधान में मदद के लिए युवक से जानकारी ली जा रही है. वहीं गल्ला व्यवसायी संजय भुवानिया को जिस मोबाइल नंबर से दोबारा धमकी मिली है, वह सिम कार्ड किसी महिला के नाम से पंजीकृत है. उस महिला को भी पूछताछ के लिए थाना लाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










