बंद समर्थकों से सख्ती से निबटने की तैयारी, धारा 144 लागू

देवघर : विपक्षी पार्टियों ने गुरुवार को झारखंड बंद की घोषणा की है. इस बंदी से निबटने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गयी है. एक साथ पांच से ज्यादा व्यक्ति जमा नहीं रह सकते हैं. प्रदर्शन करने वाले कोई भी हरवे-हथियार व लाठी-डंडा […]
देवघर : विपक्षी पार्टियों ने गुरुवार को झारखंड बंद की घोषणा की है. इस बंदी से निबटने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गयी है. एक साथ पांच से ज्यादा व्यक्ति जमा नहीं रह सकते हैं. प्रदर्शन करने वाले कोई भी हरवे-हथियार व लाठी-डंडा का प्रयोग नहीं कर सकते हैं. बंद को देखते हुए पुलिस व पदाधिकारियों की ड्यूटी हर प्वाइंट पर लगायी गयी है, ताकि सामान्य जीवन प्रभावित नहीं हो. बुधवार को सूचना भवन में डीसी राहुल कुमार सिन्हा व एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी. डीसी ने कहा कि हाइकोर्ट का भी आदेश है कि बंद कार्यक्रम में पब्लिक प्रोपर्टी को किसी भी सूरत में नुकसान नहीं पहुंचाना है
, वरना जवाबदेह लोगों से हर्जाना वसूल किया जायेगा. डेमोक्रेटिक सिस्टम में धरना-प्रदर्शन करें, लेकिन बेवजह किसी सामान्य जनजीवन प्रभावित नहीं करें. इसके लिए विपक्षी पार्टी को नोटिस दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




