ePaper

टूटी पटरी पर दौड़ी हावड़ा- दानापुर एक्स, हादसा टला

Updated at : 04 Jul 2018 6:10 AM (IST)
विज्ञापन
टूटी पटरी पर दौड़ी हावड़ा- दानापुर एक्स, हादसा टला

मधुपुर : विद्यासागर व मधुपुर के बीच सोमवार की रात जोड़ामो स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक फ्रैक्चर हो गया. टूटे ट्रैक पर ही अप हावड़ा-दानापुर एक्सप्रेस गुजरी. संयोग था कि ट्रेन सुरक्षित निकल गयी और बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया. बताया जाता है कि रेलवे पोल संख्या 284/9 के पास टूटे ट्रैक पर […]

विज्ञापन
मधुपुर : विद्यासागर व मधुपुर के बीच सोमवार की रात जोड़ामो स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक फ्रैक्चर हो गया. टूटे ट्रैक पर ही अप हावड़ा-दानापुर एक्सप्रेस गुजरी. संयोग था कि ट्रेन सुरक्षित निकल गयी और बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया. बताया जाता है कि रेलवे पोल संख्या 284/9 के पास टूटे ट्रैक पर ट्रैक मैन की नजर पड़ी. इसके बाद इसकी सूचना उन्होंने जोड़ामो स्टेशन मास्टर को दी.
सूचना मिलते ही अप लाइन पर आ रहे कोलकाता-आनंद विहार एक्सप्रेस को आनन- फानन में रोक दिया गया. जोड़ामो स्टेशन से पूर्व आनंद विहार एक्सप्रेस रात 1.44 से 3.35 बजे तक रुकी रही. विद्यासागर स्टेशन से पीडब्ल्यूआइ के अधिकारी व कर्मी आये और ट्रैक की मरम्मत के बाद ट्रेन रवाना हुई. हालांकि मधुपुर आरपीएफ व अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके थे. आनंद विहार एक्सप्रेस के जोड़ामो पहुंचने से पूर्व दानापुर एक्सप्रेस व कोलकाता-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस, विभूति एक्सप्रेस व अमृतसर मेल गुजरी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola