शादी का झांसा देकर पश्चिम बंगाल की तलाकशुदा महिला से एक करोड़ की ठगी

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर पश्चिम बंगाल की तलाकशुदा महिला से एक करोड़ की ठगी

मधुपुर के मीना बाजार का है आरोपित युवक

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के मीना बाजार स्थित अपने ससुराल में रह रहे एक युवक ने पश्चिम बंगाल राज्य के मुर्शिदाबाद जिले के रघुनाथगंज थाना अंतर्गत उमरपुर की एक तलाकशुदा महिला से शादी का झांसा देकर एक करोड़ की ठगी कर ली. महिला को जब ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने रघुनाथगंज थाना में आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया. उक्त मामले में आरोपी युवक की तलाश के लिए शनिवार को रघुनाथगंज थाना की पुलिस टीम मधुपुर पहुंची है. बंगाल का पुलिस स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी युवक के नाम व पता का सत्यापन कर रही है. बताया जाता है कि ठगी के शिकार तलाकशुदा महिला संभ्रांत परिवार की है. उसका उमरपुर में एक मार्केट कॉम्प्लेक्स है, जिसमें दर्जनों दुकान संचालित है. उक्त युवक का भी उमरपुर स्थित उक्त मार्केट कॉम्प्लेक्स में भाड़े पर एक कंप्यूटर का दुकान संचालित था. इस दौरान युवक का मार्केट कॉम्प्लेक्स की तलाकशुदा मालकिन से जान पहचान हुई, जिसके बाद धीरे-धीरे संबंध गहरता चला गया. इस दौरान युवक ने तलाकशुदा महिला से प्रेम प्रसंग बढ़ाया और शादी करने का आश्वासन दिया. इस क्रम में व्यवसाय करने के नाम पर महिला से जनवरी 2025 से पैसा लेता गया. कई महीनों तक महिला के बैंक खाते से पैसा अलग-अलग बैंक खाते में हस्तांतरित कराया. साथ ही कुछ राशि नगद भी लिया. इस दौरान तकरीबन एक करोड़ की रकम महिला से युवक ने ठग लिया, जिसके बाद युवक भाग कर मधुपुर के मीना बाजार स्थित अपने ससुराल आ गया और परिवार के साथ यही रहने लगा. तलाकशुदा महिला को जब ठगी का एहसास हुआ तो उसने रघुनाथगंज थाना में आरोपी युवक को नामजद बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी. बताया जाता है कि आरोपी युवक पूर्व से शादीशुदा था. उसकी शादी पहले मधुपुर के मीना बाजार में हुआ था. वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल राज्य के मुर्शिदाबाद का रहने वाला बताया जाता है. ठगी के उक्त मामले में ही पुलिस आरोपी युवक की तलाश में पहुंची है.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola