Deoghar News : चुनाव में कोई चूक बर्दाश्त नहीं, डिस्पैच से मतगणना तक सभी व्यवस्था दुरुस्त रहे: डीसी

Published by : Sanjeet Mandal Updated At : 21 Feb 2026 7:43 PM

विज्ञापन

नगरपालिका आम चुनाव, 2026 के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर शनिवार को समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक हुई. बैठक की संयुक्त अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह डीसी नमन प्रियेश लकड़ा व एसपी सौरभ ने की.

विज्ञापन

प्रमुख संवाददाता, देवघर : नगरपालिका आम चुनाव, 2026 के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर शनिवार को समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक हुई. बैठक की संयुक्त अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह डीसी नमन प्रियेश लकड़ा व एसपी सौरभ ने की. बैठक में डीसी ने कुमैठा स्टेडियम से होने वाले पोलिंग पार्टियों के डिस्पैच व रिसीविंग केंद्रों की तैयारियों की क्रमवार समीक्षा की. साथ ही मतगणना स्थल की तैयारी, सुरक्षा प्रबंधन, कार्मिकों की प्रतिनियुक्ति व विधि-व्यवस्था से जुड़े बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

आज कुमैठा स्टेडियम से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

डीसी ने बताया कि 22 फरवरी को कुमैठा स्टेडियम स्थित डिस्पैच सेंटर से पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जायेगा. उन्होंने निर्देश दिया कि डिस्पैच के दिन सभी पोलिंग पर्सनल व संबंधित कोषांग के पदाधिकारी-कर्मी ससमय निर्धारित स्थल पर उपस्थित रहेंगे. साथ ही पोलिंग पार्टियों को रवाना करने से पूर्व वाहन एवं चालक से संबंधित पूरी जानकारी रहे.

हेल्प डेस्क व चेकलिस्ट आधारित सत्यापन की व्यवस्था करें

उन्होंने पोलिंग पार्टियों की सुविधा के लिए डिस्पैच केंद्र पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था करें, ताकि सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं मतदान कर्मियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो. डीसी ने चेकलिस्ट आधारित सत्यापन को अनिवार्य बताते हुए कहा कि इससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचा जा सकेगा.

पारदर्शिता और समन्वय बनाये रखें

डीसी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए प्रत्येक स्तर पर सतर्कता एवं आपसी समन्वय अत्यंत आवश्यक है. बैठक में डीडीसी पीयूष सिन्हा, एसी हीरा कुमार, एसडीओ देवघर रवि कुमार, डीपीआरओ राहुल कुमार भारती, जिला पंचायती राज पदाधिकारी रणबीर सिंह, डीइओ, हेडक्वार्टर डीएसपी, सभी आरओ, एआरओ, एमवीआइ व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

हाइलाइट्स

डीसी व एसपी की बैठक में चुनावी तैयारियों की समीक्षा

डिस्पैच से लेकर मतगणना तक प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहे

हर स्तर पर पारदर्शिता और समयबद्धता जरूरी

विज्ञापन
Sanjeet Mandal

लेखक के बारे में

By Sanjeet Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola