झारखंड बंद को सफल बनाने की बनायी रणनीति

देवघर : भूमि अधिग्रहण बिल की वापसी को लेकर पांच जुलाई को बुलायी गयी बंद सफल बनाने के लिए विपक्षी दलों ने शिवम इंटरनेशनल के सभागार में बैठक की. इसकी अध्यक्षता भाकपा नेता बासुदेव प्रसाद देव ने की. इस अवसर पर बंद सफल बनाने की रणनीति तैयार की. तीन जुलाई को सभी प्रखंडों में बंदी […]
देवघर : भूमि अधिग्रहण बिल की वापसी को लेकर पांच जुलाई को बुलायी गयी बंद सफल बनाने के लिए विपक्षी दलों ने शिवम इंटरनेशनल के सभागार में बैठक की. इसकी अध्यक्षता भाकपा नेता बासुदेव प्रसाद देव ने की. इस अवसर पर बंद सफल बनाने की रणनीति तैयार की. तीन जुलाई को सभी प्रखंडों में बंदी को लेकर बैठक करने का निर्णय लिया गया.
महागठबंधन के तहत एक-एक पर्यवेक्षक नियुक्त किये गये हैं. चार जुलाई को महागठबंधन के तहत विशाल जुलूस निकाला जायेगा. इसके अलावा माइकिंग के माध्यम से विधेयक की जानकारी दी जायेगी. बंदी पूरी तरह से अहिंसात्मक होगी. बस ऑनर एसोसिएशन, ट्रेकर एसोसिएशन, टेंपो एसोसिएशन कपड़ा, व्यवसायी संघ, चैंबर ऑफ कॉमर्स, होटल संघ, मॉल, स्वर्ण व्यवसायी संगठन आदि सभी संस्थाओं से बंद सफल बनाने के लिए समर्थन मांगने का निर्णय लिया गया.
बैठक में मुख्य रुप से कांग्रेस विधायक बादल पत्रलेख, मणिशंकर, झामुमो से पूर्व स्पीकर शशांक शोखर भोक्ता, राजद से पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, पूर्व मंत्री हाजी हुसैन अंसारी, झामुमसे जिला ध्यक्ष नरसिंह मूर्मू, सुरेश साह, निर्मला भरती, दिलावर हुसैन, झाविमो से जिलाध्यक्ष नागेश्वर सिंह, विनोद वर्मा, राकेश जायसवाल, रवि रंजन, संजय जयसवाल, प्रकास दास, पंचानन रजक, सीपीआइ से अर्जुन यादव, रंजन माहथा, श्यामाकांत झा, बबलू पासवान, दिनेश माहथा, संजय वर्मा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




