टैंकर के धक्के से छात्र की मौत

देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र के रोहिणी परमेश्वर चौक के समीप शुक्रवार की शाम को टैंकर ने मोटरसाइकिल सवार को धक्का मार दिया. घटना में मोटरसाइकिल पर सवार रोहिणी राजकीय मध्य विद्यालय के सातवीं कक्षा का छात्र लालू यादव गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे उठा कर सदर अस्पताल लाया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर […]
देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र के रोहिणी परमेश्वर चौक के समीप शुक्रवार की शाम को टैंकर ने मोटरसाइकिल सवार को धक्का मार दिया. घटना में मोटरसाइकिल पर सवार रोहिणी राजकीय मध्य विद्यालय के सातवीं कक्षा का छात्र लालू यादव गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे उठा कर सदर अस्पताल लाया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. लालू रोहिणी के अजान टोला का रहनेवाला था. मौत की खबर सुन कर उसे लाने वाला व्यक्ति भी खिसक लिया. इधर, सदर अस्पताल से सूचना मिलने पर मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे. वहां शव को देख कर विलाप करने लगे. अपने जिगर के टुकड़े की मौत की खबर सुन कर पिता भूगर यादव, मां उगनी देवी का रो-रो कर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




