बिजली के तार की चपेट में आने से किसान झुलसा
Author Lilanand jha
Updated:
विज्ञापन

सारवां थाना क्षेत्र के सकरिया गांव की घटना
विज्ञापन
सारवां. थाना क्षेत्र के सकरिया गांव में करंट की चपेट में आने से 40 वर्षीय किसान श्रीकांत वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों ने घायल किसान को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारवां पहुंचाया. जहां सीएचसी प्रभारी डॉ बीके सिन्हा ने उपचार किया. वहीं, इलाजरत श्रीकांत ने बताया कि घर में ही लीकेज बिजली तार के संपर्क में आ गये, जिससे झुलसकर घायल हो गया. उसके बाद हो-हल्ला करने पर पत्नी और ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया. जहां इलाज किया जा रहा था. इस अवसर पर परिजन समेत अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










