स्वास्थ्य कर्मियों को एनसीडी कार्यक्रम का दिया प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
स्वास्थ्य कर्मियों को एनसीडी कार्यक्रम का दिया प्रशिक्षण

पालोजोरी सीएचसी के सभागार में आयोजित हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम

विज्ञापन

पालोजोरी. प्रखंड क्षेत्र के सीएचसी के सभागार में सिविल सर्जन डॉ बीपी सिंह व एनसीडी के जिला नोडल पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार गुप्ता के निर्देश पर बुधवार को स्वास्थ्य कर्मियों के लिए एनसीडी ऐप से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस प्रशिक्षण का उद्देश्य गैर-संचारी रोगों से संबंधित मरीजों का सही तरीके से डिजिटल पंजीकरण, स्क्रीनिंग व फॉलो-अप सुनिश्चित करना है, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके. प्रशिक्षण के दौरान डीपीए रवि चंद्र मुर्मू व अभिषेक कुमार लाल (कंप्यूटर ऑपरेटर) के द्वारा प्रतिभागियों को इस ऐप के उपयोग, मरीजों की ऑनलाइन एंट्री, रिपोर्टिंग व डेटा प्रबंधन से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी विस्तार से दी गयी. साथ ही यह भी बताया गया कि इस ऐप के माध्यम से उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर एवं अन्य गैर-संचारी रोगों के मरीजों की समय पर पहचान व निगरानी करना आसान हो जाता है. इस अवसर पर सीएचसी पालोजोरी के सभी सीएचओ व एएनएम भी उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को समुदाय स्तर पर गैर-संचारी रोगों की समय पर पहचान, उचित परामर्श एवं रेफरल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रेरित किया गया.

विज्ञापन
Uday Kant Singh

लेखक के बारे में

By Uday Kant Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola