देवघर : सड़क हादसों में पांच की गयी जान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jun 2018 1:47 AM

विज्ञापन

संताल परगना में गुरुवार का दिन दुर्घटनाओं का दिन रहा. विभिन्न जिले की अलग-अलग घटनाओं में रफ्तार ने छह लोगों की जान ले ली.दुमका जिले में लकड़जोरिया मोड़ पर वाहन की चपेट मे आने से चिकनियां पंचायत के खिलकिनारी गांव के सनातन बास्की (45) की मौत हो गयी. वहीं हंसडीहा-दुमका मार्ग पर बढैत गांव के […]

विज्ञापन

संताल परगना में गुरुवार का दिन दुर्घटनाओं का दिन रहा. विभिन्न जिले की अलग-अलग घटनाओं में रफ्तार ने छह लोगों की जान ले ली.दुमका जिले में लकड़जोरिया मोड़ पर वाहन की चपेट मे आने से चिकनियां पंचायत के खिलकिनारी गांव के सनातन बास्की (45) की मौत हो गयी. वहीं हंसडीहा-दुमका मार्ग पर बढैत गांव के समीप बदरु लाइन होटल के सामने सड़क के किनारे लकड़ी चुन रही 14 साल की किशोरी गंगा की जान चली गयी.

जामताड़ा के दक्षिण बहाल में बाइक सवार को मारुति ने सीधी टक्कर मार दी. इसमें बाइक सवार परेश यादव (31) की मौत हो गयी. गोड्डा के पोड़ैयाहाट स्थित हंसडीहा-गोड्डा मार्ग पर भटिंडा के पास पिकअप वैन और वाइक के बीच टक्कर हो गयी. जिसमें दो बाइक सवार दिनेश हांसदा(25) व राजीव मिर्धा (22) की मौत हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola