महिला का यौन शोषण मामले में युवक गिरफ्तार
Updated at : 21 May 2018 6:55 AM (IST)
विज्ञापन

देवघर : निगम क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को नशीला पदार्थ खिला कर यौन शोषण करने के मामले में नगर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने शनिवार रात में नंदन पहाड़ के समीप नंदिनी नगर मुहल्ले में छापेमारी की. छापेमारी में कांड के आरोपित रवि शेखर को गिरफ्तार किया गया. रविवार दोपहर में उसे पुलिस […]
विज्ञापन
देवघर : निगम क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को नशीला पदार्थ खिला कर यौन शोषण करने के मामले में नगर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने शनिवार रात में नंदन पहाड़ के समीप नंदिनी नगर मुहल्ले में छापेमारी की. छापेमारी में कांड के आरोपित रवि शेखर को गिरफ्तार किया गया. रविवार दोपहर में उसे पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट में पेश कराया गया.
कोर्ट के निर्देश पर नगर पुलिस ने रवि को न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा भेज दिया. महिला का पति गाड़ी का चालक है. कभी-कभी तीन-चार दिन तक वह बाहर रह जाता है. पति के साथ उसका परिचित रवि शेखर कभी-कभी घर पर आता था. आठ दिसंबर से 10 दिसंबर 2017 के बीच उसके पति बाहर गये थे. उसी का फायदा उठाकर रवि नौ दिसंबर को उसके घर आया. कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गयी. उसके बाद उसकी अश्लील तस्वीर खींच ली व फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा और उसका यौन शोषण करता रहा. रवि ने जियो सिम व मोबाइल भी खरीद दिये थे, जिसका पैसा धीरे-धीरे पति से लिया. उसी मोबाइल पर वह बात करता था तो पति शक भी नहीं कर पाते थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




