दिव्यांग युवक ने की मंदिर के रास्ते की सफाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Apr 2018 4:46 AM
सारठ : देवली गांव के लोगों के आस्था का केंद्र बाबा हरिनाम ठाकुर मंदिर के लिए जाने वाली सड़क के बगल के नाले में गंदगी का अंबार लगा हुआ था. पूजा करने वाले श्रद्धालुओं को गुजरने में परेशानी हो रही थी. कई लोग गंदगी को लेकर कोसते थे, लेकिन सफाई के लिए कोई आगे नहीं […]
सारठ : देवली गांव के लोगों के आस्था का केंद्र बाबा हरिनाम ठाकुर मंदिर के लिए जाने वाली सड़क के बगल के नाले में गंदगी का अंबार लगा हुआ था. पूजा करने वाले श्रद्धालुओं को गुजरने में परेशानी हो रही थी.
कई लोग गंदगी को लेकर कोसते थे, लेकिन सफाई के लिए कोई आगे नहीं आए. एक मूक-बधिर युवक बमबम कुमार राय ने अकेले ही पूरे नाले की सफाई की. मंदिर के पुजारी राम किशोर झा ने कहा कि सालों भर यहां श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है. वहीं वैशाख माह में दर्जनों गांवों से कीर्तन मंडलियां यहां पहुंचती हैं. ऐसे मंदिर जाने वाली गली व नाले की सफाई कर दिव्यांग लड़के ने सराहनीय काम किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










