बिना हेलमेट पकड़े गये, तो दिखाया जायेगा वीडियो

Updated:
विज्ञापन

देवघर: बिना हेलमेट के पकड़े जाने पर अब लोगों को दो घंटे तक दुर्घटनाओं से संबंधित वीडियो क्लिप देखनी पड़ेगी. प्रभारी एसपी सुजाता कुमारी वीणापाणि ने गुरुवार को सीसीआर कार्यालय में इसका शुभारंभ किया. मौके पर पत्रकारों से एसपी ने कहा कि सड़क सुरक्षा की जागरुकता के लिये यह अभियान शुरू किया गया. चेकिंग के […]

विज्ञापन
देवघर: बिना हेलमेट के पकड़े जाने पर अब लोगों को दो घंटे तक दुर्घटनाओं से संबंधित वीडियो क्लिप देखनी पड़ेगी. प्रभारी एसपी सुजाता कुमारी वीणापाणि ने गुरुवार को सीसीआर कार्यालय में इसका शुभारंभ किया. मौके पर पत्रकारों से एसपी ने कहा कि सड़क सुरक्षा की जागरुकता के लिये यह अभियान शुरू किया गया.

चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट के जो पकड़े जायेंगे, उन्हें पुलिस सीधे सीसीआर कार्यालय ले आयेगी. वहां लगे टीवी में दो घंटे तक दुर्घटनाओं से संबंधित वीडियो क्लिप दिखाकर जागररूक किया जायेगा. इसके बाद फाइन वसूली कर छोड़ा जायेगा. समाहरणालय गेट पर देर शाम को यातायात चेकिंग टीम ने एक दर्जन लोगों को बिना हेलमेट के पकड़ा. इसमें एक व्यक्ति के पास हेलमेट था भी तो उसने बाइक में टांग रखा था. वहीं एक फर्जी प्रेसवाले भी पकड़े गये. फुटेज देखने के बाद उक्त फर्जी प्रेसवाले ने बाइक से प्रेस का स्टिकर हटाया, तब उसे छोड़ा गया. मौके पर सीसीआर डीएसपी रविकांत भूषण, एएसआइ चंदन कुमार, रामरतन सिंह, एके सिंह व अन्य मौजूद थे.

क्या दिखाया जाता है वीडियो क्लिप में: एसपी वीणापाणि ने कहा कि वीडियो में दिखाया जाता है कि लापरवाही के कारण लोग जान खो बैठते हैं. हेलमेट लोगों की सुरक्षा के लिये है. बिना हेलमेट के चलने वालों का क्या हश्र हो सकता है, उसके परिणाम दिखाये जा रहे हैं. इसके अलावा यह भी दिखाया जाता है कि ओवरटेक की वजह से भी लोगों की जान जा सकती है. इसलिए धैर्य व आराम से चलें. यह भी दिखाया जा रहा है कि सड़क की स्थिति देख कर सड़क पार करें, आप आसानी से निकल सकते हैं किंतु बचाने में दूसरे लोग दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola