घरेलू विवाद निबटाना है, तो मध्यस्थता केंद्र आइये
देवघर: सिविल कोर्ट परिसर में बनाये गये न्याय सदन में मध्यस्थता केंद्र चल रहा है. इसमें घरेलू विवाद को सुलझाया जा रहा है. नालसा व झालसा के निर्देश पर न्यायालय में बढ़ते मामलों के बोझ को कम करने के लिए इस प्रणाली को लाया गया है. इसका सकारात्मक परिणाम भी दिख रहा है. लड़ाई-झगड़ा में […]
इसके चलते छोटे-छोटे व सुलहनीय मामलों का ग्राफ कम हुआ है. जनवरी 2017 से अब तक के आंकड़ों पर गौर किया जाये, तो सिविल कोर्ट के विभिन्न न्यायालयों से कुल 723 मामलों को पक्षकारों की सहमति से मीडियेशन सेंटर भेजा गया. इसमें से कुल 237 मुकदमों के पक्षकार आये व सुलह समझौता कर कोर्ट कचहरी के चक्कर से मुक्ति पाये. जानकारी के अनुसार, 436 मुकदमों ने समझौता नहीं हो पाया. इतना ही नहीं 50 मामलों में पक्षकार हाजिर नहीं हुए. असफल हुए व पक्षकार नहीं आने वाले मुकदमों को पुन: ट्रायल के लिए संबंधित कोर्ट भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










