लगना है मंदिर के आसपास, लग रहा बिलासी में नाले पर ढक्कन
देवघर: निगम के पास श्रावणी मेले के फंड का उपयोग करने के लिए जगह नहीं मिल रही है. अभियंत्रण टीम जनता के टैक्स के पैसों का दुरुपयोग कर रही है. मेले में भक्तों की सुविधा को देखते हुए मंदिर के आस-पास की संकरी गलियों के नाला में ढक्कन लगाने का निर्णय लिया गया था. ताकि […]
बिलासी के केसी नंदी पथ व इशान ग्रीन की सड़क के नाले में ढक्कन लगाया गया है. जानकारों की मानें तो दोनों गलियों में ढक्कन की जरूरत नहीं है. दोनों जगह की सड़कें चौड़ी है. इस संबंध में अधीक्षण अभियंता रमेश झा ने बताया कि सकरी गलियों के नाले में भक्तों को गिरने के बचाने के लिए ढक्कन लगाने का प्रावधान है. यह काम कार्यपालक अभियंता देख रहे हैं.
यदि बिलासी के नालों में प्लेट लगा रहा है तो अनुचित काम है. इसकी जांच कर समुचित कार्रवाई के लिए रिपोर्ट सीइओ संजय कुमार सिंह को सौपेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










