पांडवेश्वरनाथ मंदिर के यज्ञ मंडप निर्माण की जांच की मांग

Updated:
विज्ञापन

16 लाख की लागत से कराया जा रहा यज्ञ मंडप का निर्माण चिमनी ईंट की जगह लोकल ईंट के इस्तेमाल करने का लगाया आरोप बासुकिनाथ : झारखंड सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा जरमुंडी प्रखंड के पांडवेश्वरनाथ मंदिर परिसर में पर्यटन विभाग निधि से विशेष प्रमंडल के द्वारा 16 लाख की लागत से यज्ञ मंडप का […]

विज्ञापन

16 लाख की लागत से कराया जा रहा यज्ञ मंडप का निर्माण

चिमनी ईंट की जगह लोकल ईंट के इस्तेमाल करने का लगाया आरोप
बासुकिनाथ : झारखंड सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा जरमुंडी प्रखंड के पांडवेश्वरनाथ मंदिर परिसर में पर्यटन विभाग निधि से विशेष प्रमंडल के द्वारा 16 लाख की लागत से यज्ञ मंडप का निर्माण कार्य कराया जा रहा है. समाजिक कार्यकर्त्ता अनुज कुमार, श्रीकांत यादव, श्यामसुंदर मोदी, मुकेश यादव आदि ने संबंधित संवेदक द्वारा घटिया निर्माण सामग्री लगाने की शिकायत विधायक से की है. विधायक ने विभाग के अधिकारियों को बेहतर तरीके से काम कराने का निर्देश दिया है.
लोगों ने इसकी शिकायत उपायुक्त से करने की भी बात कही. अनुज कुमार ने बताया कि कार्य में चिमनी ईंट का प्रावधान है लेकिन घटिया लोकल ईंट, स्टोन चिप्स एवं मिट्टी मिला बालू का प्रयोग किया जा रहा है. लोगों ने संवेदक द्वारा कराये जा रहे कार्य को बंद कराने एवं गुणवतापूर्ण निर्माण सामग्री लगवाने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola