महाराष्ट्र, कर्नाटक से खेती सीखेंगे गोड्डा के किसान

Updated:
विज्ञापन

देवघर : केंद्र सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य पर काम कर रही है. इसके तहत किसानों को तैयार किया जा रहा है. कैसे अाधुनिक संसाधनों से लैस कर उन्हें खेती के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया जाये, इसके लिए भारत सरकार का कृषि मंत्रालय हर स्तर पर काम कर रहा है. इसी उद्देश्य […]

विज्ञापन

देवघर : केंद्र सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य पर काम कर रही है. इसके तहत किसानों को तैयार किया जा रहा है. कैसे अाधुनिक संसाधनों से लैस कर उन्हें खेती के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया जाये, इसके लिए भारत सरकार का कृषि मंत्रालय हर स्तर पर काम कर रहा है. इसी उद्देश्य से केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने सांसद निशिकांत दुबे के आग्रह पर गोड्डा संसदीय क्षेत्र के किसानों के लिए विशेष योजना बनायी है. गोड्डा संसदीय क्षेत्र के किसान अब उन्नत तथा अाधुनिक खेती के गुर सीखेंगे. क्षेत्र के एक सौ किसानों को खेती की आधुनिक तकनीक का अध्ययन कराने के लिए महाराष्ट्र व कर्नाटक ले जायेगी.

किसान बनेंगे आत्मनिर्भर : खेती का आधुनिक तरीका सीख कर इस इलाके के किसान आत्मनिर्भर होंगे. इस आशय का निर्णय गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे और भारत सरकार के कृषि सचिव एसके पटनायक व संयुक्त सचिव राजेंद्र के साथ हुई बैठक में लिया गया. इस पर केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने सहमति जतायी.
महाराष्ट्र, कर्नाटक से…
सांसद ने केंद्रीय कृषि सचिव को जानकारी दी कि गोड्डा लोकसभा क्षेत्र की अधिकतर आबादी कृषि पर आश्रित है. खेती ही यहां का प्रमुख व्यवसाय है. ये किसान वर्षों से उपेक्षित रहे हैं. आज भी यहां के किसान एक फसल ही उपजाते हैं. इस इलाके के किसान के पास जमीन भी उपलब्ध है, लेकिन आधुनिक तकनीक व कैश क्रॉप का उत्पादन नहीं कर पाते हैं. इसलिए केंद्रीय कृषि मंत्रालय का यह टूर इन किसानों के लिए वरदान साबित होगा.
पैदावार बढ़ाना ही उद्देश्य
गोड्डा सांसद के विशेष आग्रह पर केंद्रीय कृषि मंत्रालय एक सौ किसानों को उन्नत व आधुनिक खेती के गुर सिखाने के लिए विशेष टूर पर ले जायेगा. इन्हें महाराष्ट्र और कर्नाटक ले जाया जायेगा. जहां ये किसान खेती के अाधुनिक तरीके तो सीखेंगे ही, कैसे पैदावार अधिक हो, लाभ भी बढ़े, इन विषयों पर वहां के किसानों से रू-ब-रू होंगे. उनसे इंटरैक्शन होगा और वहां की तकनीक को गोड्डा में कैसे इंप्लीमेंट करेंगे, इसकी जानकारी लेंगे. जल्द ही तिथि की जानकारी दी जायेगी.
-डॉ बी राजेंद्र, संयुक्त सचिव(क्रॉप्स), केंद्रीय कृषि मंत्रालय भारत, सरकार
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola