12 करोड़ की 70 योजनाओं का अनुमोदन
देवघर: अनटायड फंड की योजनाएं अब जिलास्तरीय कार्यकारिणी परिषद से अनुमोदन के बाद ही डीपीसी की बैठक में पारित होगी. सोमवार को डीसी राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई जिलास्तरीय कार्यकारिणी परिषद की बैठक में करीब 12 करोड़ की 70 योजनाओं का अनुमोदन किया गया. इसमें अधिकांश ग्रामीण व शहर में अनटायड फंड से […]
उक्त योजनाओं की सूची अभियंत्रण विभाग व प्रखंडों से बीडीओ द्वारा तैयार की गयी है. इसमें वैसी योजनाएं शामिल है जो मनरेगा व 14वां आयोग के अंतर्गत योजना बनाओ अभियान से योजनाएं चयनित नहीं की गयी है. जिलास्तरीय कार्यकारिणी परिषद से अनुमोदन होने के बाद अब 70 योजनाओं का प्रखंडवार सूची तैयार कर डीपीसी की बैठक में प्रस्तुत कर दी जायेगी.
डीपीसी की बैठक में अध्यक्ष सह प्रभारी मंत्री के निर्देश पर अनुमोदित योजनाएं ही पारित की जायेगी. इस अवसर पर डीडीसी जन्मेजय ठाकुर, डीपीओ राजीव रंजन सिन्हा समेत डीएचओ, डीएसओ, डीडीओ, डीएसइ, डीएचएओ समेत लघु सिंचाई, विशेष प्रमंडल, एनआरइपी व जिला परिषद के कार्यपालक अभियंता थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










