देवघर में रूपलाल मरांडी की मौत, घर में नहीं था अनाज
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बेटी ने कहा-भूखे थे पिता, दो दिन से नहीं जला था चूल्हा देवघर : देवघर के मोहनपुर प्रखंड स्थित भगवानपुर गांव निवासी रूपलाल मरांडी (60) की सोमवार को मौत हो गयी. मृतक की बेटी मानोदी मरांडी का कहना है कि घर में अनाज का एक दाना भी नहीं था. रूपलाल कुछ दिनों से भूखा था. […]
विज्ञापन
बेटी ने कहा-भूखे थे पिता, दो दिन से नहीं जला था चूल्हा
देवघर : देवघर के मोहनपुर प्रखंड स्थित भगवानपुर गांव निवासी रूपलाल मरांडी (60) की सोमवार को मौत हो गयी. मृतक की बेटी मानोदी मरांडी का कहना है कि घर में अनाज का एक दाना भी नहीं था. रूपलाल कुछ दिनों से भूखा था. राशन कार्ड से सितंबर व अक्तूबर माह का अनाज नहीं मिला. डीलर ने बायोमिट्रीक मशीन में अंगूठा काम नहीं करने के कारण अनाज दिये बगैर लौटा दिया था. दो दिन से घर में चूल्हा नहीं जला था. किसी तरह आसपास से मांग कर भोजन का जुगाड़ कर रहे थे. रविवार को घर में किसी ने भोजन नहीं किया. भूख से पिता की हालत अधिक खराब हो रही थी, तो सोमवार को पड़ोसी रिटायर्ड शिक्षक नवल किशोर हेंब्रम के घर से चावल मांग कर लायें और माड़-भात खाया.
बीडीओ ने कहा, नेचुरल डेथ: बीडीओ अशोक कुमार सोमवार रात रूपलाल के घर पहुंचे. साथ में डाॅक्टर भी थे. बीडीओ ने कहा कि रूपलाल की नेचुरल डेथ हुई है़ पोस्टमार्टम नहीं कराया जायेगा़
अंगूठा मैच नहीं कर रहा था तो कैसे देते अनाज : डीलर
डीलर धर्मदेव चौधरी ने कहा कि राशन कार्ड में रूपलाल की बेटी मालोदी का अंगूठा अटैच है. अगस्त माह तक उन्हें अनाज दिया गया. दुर्गापूजा के आसपास मालोदी चावल लेने आयी थी, लेकिन अंगूठा मशीन में मैच नहीं कर था. नेटवर्क व बिजली नहीं रहने के कारण मशीन कभी-कभी काम नहीं करती है, इसलिए उसे बाद में आने के लिए कहा था. लेकिन दुर्गापूजा के बाद मालोदी अनाज लेने नहीं आयी. मशीन में अंगूठा मैच नहीं करने पर आखिर अनाज कैसे दे सकते हैं.
राशन कार्ड में किसी भी परिवार के सदस्य का अंगूठा बॉयोमीट्रिक मशीन में मैच करता है, तो उन्हें अनाज दिया जाना है. सितंबर व अक्तूबर का अनाज उन्हें क्यों नहीं मिला, इसकी जांच होगी. पूरे मामले को दिखवाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










