कौन देखेगा: छठ पूजा कल से, शहरी इलाकों में पानी के लिए त्राहिमाम, कहीं 10 दिन, तो कहीं तीन दिन बाद पानी सप्लाई, वह भी अधूरी

Updated:
विज्ञापन

देवघर: दीपावली में पानी समस्या से लोग परेशान रहे. लोगों को अपने स्तर से पानी की व्यवस्था करनी पड़ी. अब दो दिन बाद चार दिवसीय छह महापर्व शुरू हो जायेगा. इसमें भी लोगों काे पानी नहीं मिलने की आशंका अभी से सता रही है. नगर निगम क्षेत्र के कई वार्डों में 10-10 दिनों से सप्लाई […]

विज्ञापन
देवघर: दीपावली में पानी समस्या से लोग परेशान रहे. लोगों को अपने स्तर से पानी की व्यवस्था करनी पड़ी. अब दो दिन बाद चार दिवसीय छह महापर्व शुरू हो जायेगा. इसमें भी लोगों काे पानी नहीं मिलने की आशंका अभी से सता रही है. नगर निगम क्षेत्र के कई वार्डों में 10-10 दिनों से सप्लाई वाटर नहीं आ रहा है. कई जगह 10 से 15 मिनट में ही पानी आता है. इसके बाद नल बंद हो जाता है. छठ पर्व को लेकर लोग घरों की साफ-सफाई सहित अन्य तैयारी कर रहे हैं. पानी नहीं आने से लोगों के समक्ष विकट समस्या उत्पन्न हो गयी है.
कहते हैं शहरवासी
वार्ड में आठ-आठ दिनों पर पानी आता है. चापानल पर हमलोग आश्रित हैं. चापानल पर पानी लेने के लिए कतार में खड़ा रहना पड़ता है. वार्ड के अधिकांश लोगों को पानी खरीद कर पीना पड़ता है.
– सोनी गुप्ता, वार्ड-29
बाजार समिति में बोरिंग है. यहां का पानी कई मुहल्ले में जाता है. वहीं इस मुहल्ले के लोग ही पानी की समस्या झेल रहे हैं. पेयजलापूर्ति कब होती है, कब बंद हो जाती है, पता ही नहीं चलता है.
– राजेश अग्रवाल, वार्ड-24
पिछले 10 दिनों के बाद रविवार को पानी आया है. बाबा मंदिर से सटा रहने से श्रद्धालुओं काे पीने का पानी नसीब नहीं हो पाता है. वह बीमार होकर अपने घर जाते हैं.
– दुर्गा देवी, वार्ड-19
मुहल्ले के लोगों के लिए पेयजलापूर्ति सपना है. ग्रामीण क्षेत्र को निगम में मिला दिया है. निगम से सुविधा नहीं मिल रही है. मुहल्ले के लोग निगम में शामिल होकर पछता रहे हैं. शिकायत कर थक गये हैं.
-मिथुन महथा, वार्ड-26
कहते हैं पानी प्रभारी
निगम के पानी प्रभारी समीर सिन्हा ने बताया कि निगम की ओर से एक दिन छोड़ कर एक दिन हर वार्ड में पानी दिया जाता है. कोई समस्या आने पर ही बाधित होता है. बिजली समस्या के कारण पानी समस्या खड़ी हो रही है. काम चालू है, समस्या दूर हो जायेगी.
कहती हैं डिप्टी मेयर
डिप्टी मेयर नीतू देवी ने कहा कि शहर में पानी समस्या दूर करने के लिए निगम गंभीर है. कुछ वक्त लगेगा. नगर निगम क्षेत्र के कई गली-मुहल्लों में सप्लाई वाटर पाइप नहीं बिछा है. वार्ड पार्षदों को अपने-अपने क्षेत्र को चिह्नित कर सूचना देने को कहा गया है. छूटे जगहों में पाइप बिछाने के लिए टेंडर निकाला जायेगा.
निगम ने की है हर दूसरे दिन पानी देने की व्यवस्था: नियम के अनुसार प्रत्येक दिन पानी आना चाहिए. निगम की ओर से एक दिन छोड़ कर एक दिन हर वार्ड में पानी देने की व्यवस्था की गयी है. लेकिन यह व्यवस्था फेल हो रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola