ट्रक लूटकांड के आरोपित को जेल

Updated:
विज्ञापन

देवीपुर : देवीपुर में शनिवार की अहले सुबह तीन बजे नारियल ट्रक लूटकांड के आरोपित निकू सिंह, पिता घोलटन सिंह ग्राम मिलकी खड़गपुर, मुंगेर, बिहार को जेल भेज दिया है. इसके अलावा इस मामले में नीकू के दो साथी मुंगेर के ही खड़गपुर थाना क्षेत्र के मिल्की गांव निवासी राहुल सिंह उर्फ राजा व सोनू […]

विज्ञापन
देवीपुर : देवीपुर में शनिवार की अहले सुबह तीन बजे नारियल ट्रक लूटकांड के आरोपित निकू सिंह, पिता घोलटन सिंह ग्राम मिलकी खड़गपुर, मुंगेर, बिहार को जेल भेज दिया है. इसके अलावा इस मामले में नीकू के दो साथी मुंगेर के ही खड़गपुर थाना क्षेत्र के मिल्की गांव निवासी राहुल सिंह उर्फ राजा व सोनू यादव को भी आरोपित बनाया गया है. राहुल हाल के दिनों में सत्संग नगर मुहल्लो में रह रहा था. आरोपितों पर नारियल लोडेड ट्रक चालक ने एक हजार रुपये लूटपाट का भी आरोप लगाया है.

इसके अलावा प्राथमिकी में यह भी जिक्र है कि आरोपितों ने रात में इस घटना के पूर्व एक अन्य ट्रक चालक से चौधरीडीह गांव के समीप रोक कर नकद एक हजार रुपये व दो मोबाइल लूटे थे कांड संख्या 149/17 धारा 393, 394 भादवि के तहत ट्रक ड्राइवर पप्पू कुमार यादव के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया था.

थाना प्रभारी पीसी सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित की निशानदेही पर अन्य आरोपितों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है. बता दें कि सत्संग-भिरखीबाद मुख्य मार्ग पर शंकरपुर मोड़ के निकट काली मंदिर के पास धनबाद से देवघर ले जा रहे नारियल लदे आयसर 407 का स्कॉर्पियो पर सवार अपराधियों ने ओवर टेक कर रोक दिया था. दोनों ओर की खिड़की से चढ़कर ड्राइवर के साथ मारपीट की थी. गाड़ी असंतुलित होकर सड़क के किनारे गढ्ढे में जाकर पलट गयी. जिसमें भागते-भागते एक अपराधी गाड़ी के नीचे दब गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola