बदला मौसम : भारी बारिश से बिजली बािधत, 20 घंटे से अंधेरे में डूबा इलाका, जनजीवन अस्त-व्यस्त, फसल को नुकसान

Updated:
विज्ञापन

मधुपुर: सोमवार की रात से तेज हवा के साथ लगातार हो रही बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है. बारिश के कारण धान व सब्जी की फसल को भारी क्षति हुई है. वहीं कई जगह पेड़ भी उखड़ कर गिर गये हैं. शहर समेत आसपास के सभी ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति 20 […]

विज्ञापन
मधुपुर: सोमवार की रात से तेज हवा के साथ लगातार हो रही बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है. बारिश के कारण धान व सब्जी की फसल को भारी क्षति हुई है. वहीं कई जगह पेड़ भी उखड़ कर गिर गये हैं. शहर समेत आसपास के सभी ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति 20 घंटों से ठप है. बाजार में सन्नाटा नजर आया. अधिकतर दुकानें बंद थीं.

लोग भी इक्के-दुक्के ही नजर आये. बारिश के साथ हवा के कारण रेलवे स्टेशन के उत्तरी निकासी द्वार के पास सड़क पर बड़ा पेड़ गिर गया. वहीं स्टेशन के मुख्य दरवाजे पर घंटों भारी जल जमाव रहा. रेल यात्रियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा. बार-बार मुख्य दरवाजे पर जल जमाव से यात्रियों में भी रेल प्रशासन के खिलाफ आक्रोश देखा गया.

शहर के थाना मोड़, चित्रगुप्त कॉलोनी, बस पड़ाव के पास मुख्य सड़क पर, कुंडु बंगला मध्य सड़क, भगत सिंह चौक, रेलवे भूतल पुल के नीचे, भेड़वा, पंचमंदिर रोड आदि सड़को पर भारी जल जमाव रहा. राहगीर परेशान रहे. भारी बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान धान की फसल को हुआ है. तेज हवा के कारण अधिकतर खेतों में लगी धान की फसल जमीन पर गिर गयी है. वहीं सब्जी की फसल पर भी बुरा असर पड़ा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola