2022 तक घर-घर मिलेगा पेयजल: कृषि मंत्री

Updated:
विज्ञापन

चितरा: आने वाले 2022 तक सारठ व पालोजोरी प्रखंड के सभी गांव में ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजना के तहत घर-घर में शुद्ध पानी पहुंचाया जायेगी. इसके लिए डीपीआर व निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है. यह जानकारी कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने दी. सहरजोरी स्थित आवास में पीएचइडी के पदाधिकारियों के साथ बैठक में कही. […]

विज्ञापन
चितरा: आने वाले 2022 तक सारठ व पालोजोरी प्रखंड के सभी गांव में ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजना के तहत घर-घर में शुद्ध पानी पहुंचाया जायेगी. इसके लिए डीपीआर व निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है. यह जानकारी कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने दी. सहरजोरी स्थित आवास में पीएचइडी के पदाधिकारियों के साथ बैठक में कही. उन्होंने कहा कि पीएचइडी के साथ बैठक के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति, सर्वे कार्य व डीपीआर प्रगति की जानकारी ली. लक इंटरप्राइजेज एजेंसी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. उन्होंने अविलंब डीपीआर तैयार करने काे कहा.
कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि इसके अलावे तीन नये पेयजलापूर्ति योजना के लिए कैबिनेट से स्वीकृति भी मिली है. जिसमें मुख्य रूप से माथाटांड़ जलापूर्ति योजना, जिसमें 35 गांव, बारा जलापूर्ति योजना, 25 गांव व आसनबोनी जलापूर्ति योजना में 40 गांव के लोग लाभान्वित होंगे. पड़ुंवा व बस्की जलापूर्ति योजना को सरजमीं पर उतारने के लिए स्वीकृति के कगार पर है.

120 गांव के लोगों के घर-घर में 2022 तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति करने की योजना बनायी गयी. चितरा जलापूर्ति योजना को छठ पर्व तक चालू कराने के लिए भी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया है. बैठक में एसइ देवघर रघुनंदन प्रसाद शर्मा, इइ मधुपुर प्रदीप कुमार चौधरी, कनीय अभियंता सारठ उद्धव, सारठ-पालोजोरी कनीय अभियंता उमेश मंडल के अलावा विष्णु राय, चंदन सिंह आदि थे.

उधर, कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने सहरजोरी स्थित अपने आवास में असाध्य रोगियों के लिए इलाज के लिए छह लोगों के बीच कुल 1.20 लाख के चेक वितरित किये. उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार गरीब व जरूरतमंदों के इलाज के लिए विवेकानिधि योजना के तहत राशि दे रही है. इस दौरान सीता देवी को 25 हजार, परमानंद साह को 20 हजार, जितेंद्र सिंह को 20 हजार, गणेश मरांडी को 20 हजार, पंचमी देवी को पांच हजार व बिजली करंट से मृत के परिजन सुनील यादव को 25 हजार का चेक प्रदान किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola