विधायक प्रदीप यादव ने की बाबा की पूजा, कहा कॉरपोरेट के लिए काम कर रही सरकार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर: झाविमो विधायक दल के नेता सह पार्टी के महासचिव प्रदीप यादव जेल से जमानत पर छूटते ही बाबा मंदिर पहुंचे. उन्हें तीर्थ पुरोहित राजा कर्महे ने पूजा करायी. इसके बाद सरदार पंडा अजीतानंद ओझा से मिले. उनसे आशीर्वाद लिया. वे मंदिर परिसर में तीर्थ पुरोहितों की हर बैठकी पर गये. तीर्थ पुरोहितों ने भी […]
विज्ञापन
देवघर: झाविमो विधायक दल के नेता सह पार्टी के महासचिव प्रदीप यादव जेल से जमानत पर छूटते ही बाबा मंदिर पहुंचे. उन्हें तीर्थ पुरोहित राजा कर्महे ने पूजा करायी. इसके बाद सरदार पंडा अजीतानंद ओझा से मिले. उनसे आशीर्वाद लिया. वे मंदिर परिसर में तीर्थ पुरोहितों की हर बैठकी पर गये. तीर्थ पुरोहितों ने भी दोनों हाथ उठा कर आशीर्वाद दिया. उन्होंने पांच माह बाद जेल से जमानत मिलने पर इसे जनता की जीत बताया. कहा कि वे जनता के लिए पांच साल भी जेल में रहने को तैयार हैं. सरकार गरीबों की जमीन हड़पना चाहती है.
पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जायेगा. सरकार कॉरपोरेट के लिए काम कर रही है. जनता में नाराजगी है. जनता चुनाव में सरकार की मनमानी के खिलाफ मताधिकार कर इसका बदला लेगी. मौके पर जिला अध्यक्ष नागेश्वर सिंह, महानगर अध्यक्ष विनोद वर्मा, विपिन देव, मणिकांत यादव, दिनेश मंडल, कार्तिक यादव, संजय जायसवाल, अमेरिका यादव, विक्रम शर्मा, हीरालाल यादव आदि मौजूद थे.
बाबा मंदिर परिसर में झाविमो विधायक प्रदीप यादव पूजा कर सरदार पंडा अजीतानंद ओझा से मिलने के क्रम में मंत्री राज पलिवार से मुलाकात हुई. मंत्री ने विधायक प्रदीप यादव से कुशल क्षेम पूछा. इसके बाद मंत्री निकल गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










