सेंधमारी कर दुकान से एक लाख की चोरी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
चोरी की घटनाओं से लोग परेशान, फिर दो जगह हाथ साफ 20 मोबाइल की बैटरी, एक कंप्यूटर मॉनीटर, एक लैपटॉप, दो हजार नकद, प्रिंटर मधुपुर : पथलचपटी कॉलेज रोड स्थित आफताब टेलीकॉम दुकान में चोरों ने सेंधमारी कर तकरीबन एक लाख के सामान चुरा लिये. सफराज बुधवार की रात दुकान बंद कर घर चला गया. […]
विज्ञापन
चोरी की घटनाओं से लोग परेशान, फिर दो जगह हाथ साफ
20 मोबाइल की बैटरी, एक कंप्यूटर मॉनीटर, एक लैपटॉप, दो हजार नकद, प्रिंटर
मधुपुर : पथलचपटी कॉलेज रोड स्थित आफताब टेलीकॉम दुकान में चोरों ने सेंधमारी कर तकरीबन एक लाख के सामान चुरा लिये. सफराज बुधवार की रात दुकान बंद कर घर चला गया. गुरुवार की सुबह जब दुकान आया तो देखा कि दुकान के पिछले हिस्से के दीवार में सेंधमारी कर चोरों ने सभी कीमती सामान दुकान से ले गये. उन्होंने बताया कि दुकान से सात महंगे मोबाइल, 20 मोबाइल की बैटरी, एक कंप्यूटर मॉनिटर, एक लैपटॉप, तकरीबन 2 हजार नकद, प्रिंटर समेत कई अन्य मोबाइल के सामान मौजूद है. घटना को लेकर मधुपुर थाना में एक मामला दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










