देवघर की नाबालिग से दिल्ली में दुष्कर्म

Updated:
विज्ञापन

देवघर : नगर थाना क्षेत्र देवघर की एक नाबालिग से उसके नजदीकी संबंधी द्वारा दिल्ली के मंगोलपुरी में रख कर रेप किये जाने का मामला सामने आया है. करीब एक महीने तक पेय पदार्थ में नशा मिला कर पिता तुल्य संबंधी उसके साथ गलत करता रहा. जब उसने आरोपित की पत्नी को यह बातें बतायी […]

विज्ञापन

देवघर : नगर थाना क्षेत्र देवघर की एक नाबालिग से उसके नजदीकी संबंधी द्वारा दिल्ली के मंगोलपुरी में रख कर रेप किये जाने का मामला सामने आया है. करीब एक महीने तक पेय पदार्थ में नशा मिला कर पिता तुल्य संबंधी उसके साथ गलत करता रहा. जब उसने आरोपित की पत्नी को यह बातें बतायी तो पहले उसे ही गलत ठहराने की कोशिश की गयी.

फिर नाबालिग के माता-पिता को कॉल कर बताया गया कि वह अपने संबंधी पर ही गलत आरोप लगा रही है. फोन लेकर माता-पिता ने अपनी नाबालिग को ही डांटा और उसे ऐसा नहीं बोलने की सलाह दी गयी. इसके बाद उक्त नाबालिग उक्त संबंधी के घर से शनिवार को भाग गयी. रास्ते में उसे एक व्यक्ति मिला, जिससे उसने पैसे नहीं रहने की बात कहते हुए मदद मांगी और कहा कि घर लौट रही है.

उक्त व्यक्ति को तरस आया व उसने नाबालिग को चार-पांच सौ रुपये की मदद कर बस पकड़ लेने कहा. इसके बाद वह ट्रेन पकड़ सोमवार को जसीडीह स्टेशन पहुंची. यहां पहुंच कर अपनी बहन व पड़ोस के करीबी मानने वालों को मामले की जानकारी दी. इसके बाद नाबालिग ने चाइल्ड लाइन की हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर मदद की गुहार लगायी. चाइल्ड लाइन के सदस्यों ने नाबालिग को नगर थाना पहुंचाया व मामले से एसपी को अवगत कराया.

एसपी के निर्देश पर शाम में सीसीआर डीएसपी रविकांत भूषण नगर थाना पहुंचे. नाबालिग के माता-पिता को बुलवाया. मामले की जानकारी लेने के बाद सीसीआर डीएसपी ने थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर विनोद कुमार को इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया. समाचार लिखे जाने तक नगर थाना में मामले की प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है.
पेय पदार्थ में नशा पिला कर नजदीकी संबंधी करता था गलत
चाइल्ड लाइन के प्रयास से सामने आया मामला
एसपी के निर्देश पर सीसीआर डीएसपी पहुंचे थाना
प्राथमिकी का दिया निर्देश
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola