सरैयाहाट में ममता तार-तार, कलेजे के टुकड़ों को तालाब में फेंक कर मां फरार

Updated:
विज्ञापन

सरैयाहाट: सरैयाहाट थाना के बुढ़ी झिलुआ गांव में एक मां ने ममता को ही शर्मसार कर देनी वाली घटना को अंजाम दिया है. खुद अपने कलेजे के टुकड़े को बेरहमी से मार कर तालाब में फेंक दिया और फरार हो गयी. मिली जानकारी के मुताबिक, ऐसी अमानवीय कृत्य को अंजाम देने वाली ललिता देवी का […]

विज्ञापन
सरैयाहाट: सरैयाहाट थाना के बुढ़ी झिलुआ गांव में एक मां ने ममता को ही शर्मसार कर देनी वाली घटना को अंजाम दिया है. खुद अपने कलेजे के टुकड़े को बेरहमी से मार कर तालाब में फेंक दिया और फरार हो गयी. मिली जानकारी के मुताबिक, ऐसी अमानवीय कृत्य को अंजाम देने वाली ललिता देवी का उसकी सास के साथ कुछ आपसी विवाद हुआ था, जिसके बाद वह अपने दो छोटे-छोटे बच्चों को लेकर फरार हो गयी थी. परिजनों ने बताया कि ललिता पहले भी लड़ाई-झगड़ा कर घर से कई बार भाग चुकी है.
परिवार वालों का आशंका है कि ललिता ने ही दोनों बच्चों की हत्या की है. घटना का खुलासा तब हुआ, जब शनिवार को गांव के पास के एक तालाब में ग्रामीणों ने दो बच्चे के शव को तैरते हुए देखा. यह खबर पूरे गांव में फैल गयी. ग्रामीणों ने मिल कर उन बच्चों के शवों को तालाब से निकाला. उसकी पहचान सिकंदर मंडल के 2 वर्षीय पुत्र शिवन मंडल व 5 वर्षीय पुत्री प्रीति कुमारी के रूप में की गयी.
जमशेदपुर में मजदूरी का काम करता है पिता
ग्रामीण व उनके परिजनों का कहना है कि बच्चे के पिता जमशेदपुर में मजदूरी का काम करता है. दो दिन पहले ही वह गांव से वापस जमशेदपुर (टाटा) अपने काम पर गया है. बच्चे की मां ललिता देवी अक्सर बिना कहे गायब हो जाती थी. शुक्रवार को भी जब वह बच्चों को लेकर गयी थी, तब लोगों ने उतना गंभीरता से नहीं लिया था. बहरहाल पुलिस ने दोनों बच्चे के शव को अपने कब्जे में ले लिया है तथा थाने ले आयी है.
थाना प्रभारी महेश प्रसाद सिंह ने बताया कि उक्त महिला व उसके सास के बीच खाना बनाने को लेकर कहा-सुनी हुई थी. उसके बाद से वह अपने दोनों बच्चों के साथ घर से गायब हो गयी. आशंका है कि मां ने ही बच्चों की हत्या कर दी है. हालांकि पुलिस अनुसंधान चल रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola