संताल में मनरेगा खस्ताहाल. काम मांगनेवाले 1.27 लाख मजदूर रह गये वंचित
Advertisement
छह जिले में 30 हजार योजनाएं पेंडिंग
संताल में मनरेगा खस्ताहाल. काम मांगनेवाले 1.27 लाख मजदूर रह गये वंचित संताल परगना के छह जिले में चल रही है मनरेगा की 51042 योजनाएं अब तक 21122 योजनाएं ही हुई पूर्ण संप में 426223 मनरेगा मजदूरों ने मांगा काम, काम मिला सिर्फ 299459 मजदूरों को ही देवघर : संताल परगना में मनरेगा की योजनाओं […]
संताल परगना के छह जिले में चल रही है मनरेगा की 51042 योजनाएं
अब तक 21122 योजनाएं ही हुई पूर्ण
संप में 426223 मनरेगा मजदूरों ने मांगा काम, काम मिला सिर्फ 299459 मजदूरों को ही
देवघर : संताल परगना में मनरेगा की योजनाओं का हाल ठीक नहीं है. एक ओर जहां योजनाओं की प्रगति की गति काफी धीमी है, वहीं दूसरी ओर मजदूरों को काम मांगने पर भी नहीं मिल पा रहा है. अब इसका क्या तकनीकी कारण है, यह तो विभाग ही जाने लेकिन मनरेगा के तहत संताल में 426223 मजदूरों ने काम मांगा और काम सिर्फ 299459 मजदूरों को ही मिला. इस तरह अब तक 1.27 लाख मजदूर काम से वंचित रह गये. दूसरी ओर जिले में योजनाओं की प्रगति की बात करें तो
अभी छह जिले में ली गयी 51042 योजनाओं में से मात्र 29920 योजनाएं ही पूर्ण हो पायी हैं. ये आंकड़े मनरेगा की वेबसाइट से लिये गये हैं. सरकारी आंकड़े बताते हैं कि संताल में मनरेगा का खास्ताहाल है.
जिला काम स्वीकृत कार्य पूर्ण पेंडिंग खर्च (करोड़)
देवघर 15187 5705 9482 42.94
दुमका 10551 2857 7694 34.86
गोड्डा 8964 5661 3303 43.55
जामताड़ा 6710 2284 4426 19.25
पाकुड़ 4819 2565 2254 18.04
साहेबगंज 4811 2050 2761 25.02
कुल 51042 21122 29920 183.66
सबसे अधिक काम पेंडिंग देवघर व दुमका में
मनरेगा योजनाओं में सबसे अधिक काम पेंडिंग देवघर व दुमका जिले में है. देवघर में कुल 15187 योजनाएं ली गयी थी. जिसमें अब तक 5705 योजनाएं ही पूर्ण हुई और 9487 योजनाएं पेंडिंग हैं. इसी तरह दुमका में 10551 योजनाओं में से 2857 ही पूरी हो पायी है. अब भी 7694 योजनाएं अधूरी है. तीसरे नंबर पर जामताड़ा है, जहां 6710 योजनाओं में से 4426 योजनाएं पेंडिंग हैं. देवघर में 42.94 करोड़, दुमका में 34.86 व जामताड़ा में 19.25 करोड़ खर्च हुए हैं.
संताल में मनरेगा पर अब तक 184 करोड़ खर्च
मनरेगा की योजनाओं में देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहेबगंज जिले में अब तक लगभग 184 करोड़ खर्च हो चुके हैं. राशि खर्च करने के मामले में गोड्डा अव्वल रहा. गोड्डा में अब तक 43.55 करोड़ हो चुके हैं. वहीं देवघर में 42.94 करोड़, दुमका में 34.86 करोड़, जामताड़ा में 19.25 करोड़, पाकुड़ में 18.04 करोड़ व साहेबगंज में 25.02 करोड़ खर्च हो चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement