धरना: छात्र संघ अध्यक्ष के साथ दुर्व्यवहार से नाराजगी, देवघर कॉलेज में छात्रों ने की तालाबंदी, हटाये गये शिक्षक

Updated:
विज्ञापन

देवघर : देवघर कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष बिसमभर कुमार ने इंटरमीडिएट के एक शिक्षक पर धक्का-मुक्की व गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है. विरोध में छात्र संघ प्रतिनिधियों ने कॉलेज के कार्यालय में ताला जड़ कर कामकाज ठप कर दिया. शिक्षक को अविलंब हटाने की मांग को लेकर प्राचार्य कक्ष के बाहर छात्र प्रतिनिधि धरना […]

विज्ञापन
देवघर : देवघर कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष बिसमभर कुमार ने इंटरमीडिएट के एक शिक्षक पर धक्का-मुक्की व गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है. विरोध में छात्र संघ प्रतिनिधियों ने कॉलेज के कार्यालय में ताला जड़ कर कामकाज ठप कर दिया. शिक्षक को अविलंब हटाने की मांग को लेकर प्राचार्य कक्ष के बाहर छात्र प्रतिनिधि धरना पर बैठ गये.
छात्र संघ के अध्यक्ष द्वारा प्राचार्य को लिखित शिकायत दिये जाने के बाद तीन सदस्यीय टीम द्वारा जांच करायी गयी. जांच टीम के रिपोर्ट के आधार पर कॉलेज के प्राचार्य ने शिक्षक को सेवामुक्त कर दिया गया. तीन सदस्यीय जांच टीम में कॉलेज के प्राध्यापक डॉ संजीव कुमार सिन्हा, डॉ संजय कुमार व डाॅ चंद्रशेखर आजाद शामिल थे. इससे पहले प्राचार्य ने टीम को दो दिनों के अंदर रिपोर्ट सुपूर्द करने का निर्देश दिया था.
छात्र संघ प्रतिनिधियों की अब शिकायत नहीं : प्राचार्य
देवघर काॅजेल के प्राचार्य डॉ सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि ‘छात्र संघ के अध्यक्ष ने इंटरमीडिएट के शिक्षक के विरुद्ध लिखित शिकायत किया था. तीन सदस्यीय टीम द्वारा जांच करायी गयी. रिपोर्ट के आधार पर प्राध्यापक को सेवामुक्त कर दिया गया. छात्र संघ के प्रतिनिधियों को अब कोई शिकायत नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola