युवा ब्रिगेड की बैठक मिशन 2019 पर हुई चरचा
सारठ: सारठ के बामनगामा कन्या मध्य विद्यालय प्रांगण में विधानसभा क्षेत्र के युवा ब्रिगेड के साथ बैठक की गयी. बैठक में पूर्व विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह मौजूद थे. कुमार राहुल की अध्यक्षता में संगठन की समीक्षा की गयी. कई युवाओ ने अपने विचार रखे. युवाओं ने आरोप लगाया कि विकास के नाम […]
सारठ: सारठ के बामनगामा कन्या मध्य विद्यालय प्रांगण में विधानसभा क्षेत्र के युवा ब्रिगेड के साथ बैठक की गयी. बैठक में पूर्व विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह मौजूद थे. कुमार राहुल की अध्यक्षता में संगठन की समीक्षा की गयी. कई युवाओ ने अपने विचार रखे. युवाओं ने आरोप लगाया कि विकास के नाम पर भ्रष्टाचार हो रहा है. योजनाओं में 35 से 40 प्रतिशत कमीशनखोरी हो रही है.
अफसरशाही हावी हो गयी है. पूर्व विधायक चुन्ना ने कहा कि हम एक दूसरे के गिले-शिकवे मिटाकर नयी ऊर्जा के साथ मिशन 2019 की तैयारी में लग जायें. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं.
वहीं युवा नेता कुमार राहुल ने अपने ने कहा कि अब वे उनके बीच रहेंगे. गांव-घर-पंचायत जहां भी किसी को जरूरत हो वे बेहिचक उन्हें बुलायें. वे हमेशा उनके साथ रहेंगे. मंच संचालन योगेश राय ने किया. जबकि मुखिया अनिल राव, कुलदीप सिंह, इशरार मिर्जा, कुणाल राय,संतोष मंडल, शीबू सिंह, काउद अंसारी,अमन कुमार समेत कई लोगों ने विचार रखे. मौके पर बबलू गुप्ता, रंजन राउत, अमिरूद्दीन मिर्जा, कुणाल सिंह, बिक्रम सिंह, एनायत शेख,अर्जुन सिंह, विकास कुमार समेत ढाई हजार कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










