2019 तक देवघर एम्स में शुरू होगी ओपीडी सेवा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने की बैठक में नये एम्स की स्थिति की समीक्षा, कहा स्पेशियलिटी, सुपर स्पेशियलिटी, ट्रॉमा व आयुष सुविधाएं रहेंगी देवीपुर एम्स में प्री-इन्वेस्टमेंट के लिए कार्यकारी एजेंसी नियुक्त एम्स के लिए 4089 पद सृजित होंगे देवघर : देवघर जिले के देवीपुर में एम्स की स्थापना की प्रक्रिया तेजी से आगे […]
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने की बैठक में नये एम्स की स्थिति की समीक्षा, कहा
स्पेशियलिटी, सुपर स्पेशियलिटी, ट्रॉमा व आयुष सुविधाएं रहेंगी
देवीपुर एम्स में प्री-इन्वेस्टमेंट के लिए कार्यकारी एजेंसी नियुक्त
एम्स के लिए 4089 पद सृजित होंगे
देवघर : देवघर जिले के देवीपुर में एम्स की स्थापना की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है. प्री-इन्वेस्टमेंट एक्टिवीटी के लिए कार्यकारी एजेंसी की नियुक्ति कर दी गयी है. एम्स स्थल पर मिट्टी की जांच और टोपोग्राफिकल सर्वे का काम चल रहा है. उक्त बातें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कही. वे दिल्ली में देश के विभिन्न स्थानों में स्थापित होने वाले नये एम्स की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे. केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि देवघर एम्स में 2019 तक ओपीडी सेवा शुरू कर दी जायेगी. इसके लिए सभी प्रक्रियाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है.
150-200 एकड़ जमीन पर होगा एम्स कैंपस: बैठक में बताया गया कि देवीपुर एम्स कैंपस लगभग 150 से 200 एकड़ में फैला होगा. इसके लिए जमीन फाइनल कर लिया गया है. इसमें स्पेशियलिटी, सुपर स्पेशियलिटी, ट्रॉमा और आयुष ब्लॉक बनेंगे. इसके अलावा यहां मेडिकल कॉलेज, अॉडिटोरियम, नर्सिंग कॉलेज और एनिमल हाउस तैयार किया जायेगा. इस कैंपस में हॉस्टल और आवास के अलावा नाइट सेल्टर्स की व्यवस्था भी होगी.
हाइटेक होगी व्यवस्था: देवीपुर एम्स के लिए जो प्रस्ताव तैयार किया गया है, उसमें हॉस्पिटल इनफॉरमेशन सिस्टम, मेडिकल कॉलेज के छात्रोंं, डॉक्टरों आदि के लिए डिजिटल लाइब्रेरी की व्यवस्था भी रहेगी. देवीपुर एम्स के लिए 4089 पद सृजित किये गये हैं. जिसमें 305 फेकल्टी मेंबर के पद होंगे. यह जानकारी गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










