राज्यपाल से शराबबंदी लागू करने की मांग

Updated:
विज्ञापन

देवघर : शिल्पी नामक सांस्कृतिक संस्था के तत्वावधान में शराबबंदी विधेयक शीघ्र लागू करने की मांग सूबे के राज्यपाल से की गयी है. राज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन डीसी काे दिया है. इसमें कहा है कि शराब पीने से लोगों की जान जा रही है, घर उजड़ रहे हैं. लोग भुखमरी का शिकार होते […]

विज्ञापन

देवघर : शिल्पी नामक सांस्कृतिक संस्था के तत्वावधान में शराबबंदी विधेयक शीघ्र लागू करने की मांग सूबे के राज्यपाल से की गयी है. राज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन डीसी काे दिया है. इसमें कहा है कि शराब पीने से लोगों की जान जा रही है, घर उजड़ रहे हैं. लोग भुखमरी का शिकार होते जा रहे हैं. अन्य राज्यों की तर्ज पर झारखंड में शराब बंद कराने संबंधी विधेयक लागू करने की मांग की गयी है. ज्ञापन में शिल्पी के संरक्षक धनंजय प्रसाद, अनीता चौधरी, कपिल देव राणा, राजकुमार शर्मा, वंदना कुमारी, सानू चक्रवर्ती, रीतेश कुमार, सुधीर कुमार, डोमन प्रसाद यादव, अबु तालिब अंसारी, अनिल चौधरी, फिरोज अंसारी, उमेश प्रसाद शाही, साधु यादव, दिव्यांशु कुशवाहा, गोविंद प्रसाद वर्मा आदि के नाम हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola