नप में 17 सफाईकर्मी व दो चापानल मिस्त्री होंगे बहाल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
निर्णय. नगर पर्षद की बैठक में कई मुद्दों पर चरचा गंदगी व पेयजल की किल्लत पर अब जाकर नगर पर्षद का ध्यान गया है. सफाई कर्मियों व चापानल मिस्त्रियों की बहाली से स्थिति में सुधार आने की उम्मीद जगी है. मधुपुर : नगर पर्षद सभागार में शनिवार को बोर्ड की मासिक बैठक नप अध्यक्ष संजय […]
विज्ञापन
निर्णय. नगर पर्षद की बैठक में कई मुद्दों पर चरचा
गंदगी व पेयजल की किल्लत पर अब जाकर नगर पर्षद का ध्यान गया है. सफाई कर्मियों व चापानल मिस्त्रियों की बहाली से स्थिति में सुधार आने की उम्मीद जगी है.
मधुपुर : नगर पर्षद सभागार में शनिवार को बोर्ड की मासिक बैठक नप अध्यक्ष संजय यादव की अध्यक्षता में हुई. अनुमंडल पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी कुंदन कुमार ने उपस्थित वार्ड पार्षदों से विचार-विमर्श किया. इस दौरान सहमति बनाकर कई प्रस्ताव पारित किये गये. बैठक में शहर में गंदगी की समस्या को देखते हुए साफ-सफाई पर चर्चा की गयी.
त्योहारों को देखते हुए लिया गया निर्णय
दुर्गा पूजा को देखते हुए सफाई में तेजी लाने के लिए दैनिक मजदूरी पर 17 सफाई कर्मी व दो चापानल मिस्त्री रखे जायेंगे. मच्छरो से प्रकोप से निजात पाने के लिए पोर्टेबुल फॉगिंग मशीन खरीदने का प्रस्ताव लिया गया. शहर के 17 स्थानों पर मॉड्यूलर शौचालय निर्माण के लिए वार्ड पार्षदों से विचार विमर्श किया गया व स्थल चिह्नित करने की बात कही गयी. बैठक में सेवानिवृत्त कर्मियों को छठा पुनरीक्षित वेतनमान के आधार पर उपादान की राशि भुगतान पर स्वीकृति का निर्णय लिया गया. प्रधानमंत्री आवास योजना, मांस दुकान के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए मापदंड पर विचार किया गया. बैठक में नप उपाध्यक्ष रूही परवीन, वार्ड पार्षद मलका अंजुम, रूपा शर्मा, सोमा नंदी, मंजु देवी, सीता देवी, साहिदा खातुन, फैयजा नुर, पुष्पलता शर्मा, दौलती देवी, रवि रवानी, राजेश दास, मो नौशाद, निताई सोरेन, सपन मिश्रा, नगर प्रबंधक मुकेश निरंजन, रामचंद्र राम, विक्रम मित्रा, दिलीप यादव, मनोहर दास आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










