तालाब में डूबी दो बच्चियां, मौत
मधुपुर : करौं प्रखंड के मंझियाना गांव में स्कूल से लौट कर नहाने गयी दो बच्चियां तालाब के गहरे पानी में समा गयी. ग्रामीणों ने जब दोनों बच्चियों को निकाला तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. बताया जाता है कि उमवि कल्होड़ से पढ़ाई कर तीसरी की छात्रा रुकसार खातून उर्फ रेशमा (11) व […]
मधुपुर : करौं प्रखंड के मंझियाना गांव में स्कूल से लौट कर नहाने गयी दो बच्चियां तालाब के गहरे पानी में समा गयी. ग्रामीणों ने जब दोनों बच्चियों को निकाला तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. बताया जाता है कि उमवि कल्होड़ से पढ़ाई कर तीसरी की छात्रा रुकसार खातून उर्फ रेशमा (11) व सुबैदा खातून उर्फ मैडम (10) घर लौटी.
इसके बाद दोनों नजदीक के तालाब में नहाने चली गयी. इसी दौरान में दोनों डूब गयी. तालाब के पास ही खड़े कुछ बच्चों ने घर वालों को इसकी सूचना दी. बच्चियों की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया. दोनों के परिजन व सगे संबंधी दहाड़ मारकर रोने लगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










